{"_id":"c065fa69e13f752f4e0163a054171c0f","slug":"tied-led-to-the-start-of-the-upgrade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधी के उच्चीकरण का कार्य हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधी के उच्चीकरण का कार्य हुआ शुरू
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
Updated Thu, 14 May 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज को पेयजल की आपूर्ति करने वाले भिलाही बंधी के उच्चीकरण का कार्य गुरुवार को पूजन अर्चन के साथ शुरू हो गया। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन किया और कार्य गुणवत्ता के साथ कराने का निर्देश दिया।
नगर पालिका ने पूर्व में भिलाही बंधी की गहराई बढ़ाने, इसके भीटों की ऊंचाई की पीचिंग और बांध के जलधारण क्षमता में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद मिर्जापुर नहर प्रखंड ने बंधी का निरीक्षण किया था। विभाग को 76.79 लाख रुपये का प्राक्कलन प्रस्तुत किया था।
इसके सापेक्ष यह धनराशि मिर्जापुर नहर प्रखंड को दे दी गई। गुरुवार को पूजन अर्चन के बाद कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि इस बांध से नगर की करीब एक लाख जनसंख्या को पेयजल उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन बांध की जलधारणा क्षमता कम होने से आवश्यकता के अनुसार वर्ष भर पेयजल बांध से उपलब्ध नहीं हो पाता था ।