{"_id":"1c9b9b7d7e82a004b45c0cae08e6567c","slug":"tied-black-bar-display-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
Updated Wed, 13 May 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदोन्नति सहित वेतन विसंगति को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों का आंदोलन जारी है। बुधवार से इंजीनियरों ने राज्य विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के बैनर तले वर्क टू रूल (नियमानुसार निर्धारित काम) आंदोलन की शुरुआत कर दी। इससे पहले विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधी और शाम परियोजना गेट पर प्रदर्शन किया।
केंद्रीय उपाध्यक्ष इं. डीडी मौर्य, कें द्रीय संगठन सचिव अभिषेक बरनवाल, केंद्रीय प्रचार सचिव इं. सुनील कुमार का कहना था कि केवल दो माह के प्रशिक्षण को डिप्लोमा के बराबर की मान्यता दी जा रही है, इस बात को किसी भी तरह से जायज नहीं माना जा सकता। इं. रवींद्र सिंह यादव, इं. समुन अहमद, इं. सचिन कनौजिया, शाखा अध्यक्ष इं. अल्ताफ अली, केंद्रीय महामंत्री इं. अनूप वर्मा, शैलेष कुमार, इं. अमरकांत तिवारी, इं. अभय कुमार सिंह आदि का कहना था कि 17 मई तक वर्क टू रूल आंदोलन जारी रहेगा।
चेतावनी देते हुए कहा कि इस पर भी संजीदगी नहीं दिखी तो क्रमिक अनशन के साथ ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इसमें हक एवं अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए संघर्ष किया जाएगा। इस अवसर पर पर इं. सुभाष, इं. पवन चौरसिया, इं. अमित कुमार, इं. दिनेश यादव, इं. पंकज त्रिपाठी, इं. धर्मेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थइत रहे।