फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Thursday was the coldest day of the season, mercury dropped

Sonebhadra News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा बृहस्पतिवार, 9 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिरा

Thu, 14 Dec 2023 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Thursday was the coldest day of the season, mercury dropped
सोनभद्र। सोनांचल में बृस्पतिवार को न्यूनतम पारा 9.0 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया। यह इस सीजन का सबसे ठंड दिन बृहस्पतिवार रहा। दिन में आसमान साफ रहा और धूप भी निकली। मगर सर्द हवा चलने के कारण गलन से खास राहत नहीं मिली। रात में ठिठुरती हालत में लोग देखे गए। इस वर्ष साल की शुरूआत में सात जनवरी को 2.0 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिरा था। वहीं दो साल पहले वर्ष 2021 में न्यूनतम पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो जिले में अभी पारा गिर सकता है।
विज्ञापन

पिछले दिनों अचानक मौसम बदलने तथा बारिश होने के कारण जिले के किसानों को काफी नुकसान हुआ। धान की फसल भींगने से उत्पादन पर असर पड़ा। मौसम साफ होने के बाद जिले में फिर से खेती-बारी जोर पकड़ ली है। अब जब मौसम साफ हो गया है तो तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते एक सप्ताह की बात करें तो सात से आठ डिग्री सेल्यिसयस तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दो दिन पहले तक 9.5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज हुआ था। वहीं बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा इस सीजन का सबसे कम रहा। चुर्क स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। बुधवार को न्यूनतम पारा 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं 12 दिसंबर को न्यूनतम: 10.0 डिग्री तथा 11 दिसंबर को न्यूनतम पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक आगामी दिनों में अभी और भी पारा लुढ़कने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

वर्ष की शुरुआत में 2.0 डिग्री तक गिरा था पारा
इसी वर्ष सात जनवरी को न्यूनतम पारा 2.0 डिग्री सेल्सियस तक लुढका था। सबसे कम तापमान होने के नाते दो साल पहले का रिकार्ड टूट गया था। इससे पहले 2021 में 14 जनवरी को 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पारा लुढका था। वहीं 2019 में 30 दिसंबर को 0.8 डिग्री सेल्सियस पारा रिकार्ड किया गया था। ठंड में अचानक वृद्धि होने से जनजीवन बेहाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2002 में -0.7 डिग्री सेल्सियस था पारा
मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक जिले में सबसे कम तापमान वर्ष 2002 में -0.7 (माइनस) डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। 18 साल बाद वर्ष 2019 में 30 दिसंबर को जिले का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का था। इस साल बृहस्पतिवार को इस सीजन का सबसे कम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

नगर में नहीं जल रहा पर्याप्त अलाव
जिले में ठंड बढ़ने के बाद भी पर्याप्त अलाव की व्यवस्था नहीं हो सकी है। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से नगर में अलाव बढ़ौली चौक के साथ सिर्फ 12 से 13 स्थानों पर ही जलाया जा रहा है। नगर के लोग सार्वजनिक स्थलों पर तथा वार्डो में भी अलाव जलवाए जाने की मांग की है। इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि जल्द ही नगर के अन्य स्थानों पर भी अलाव जलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed