फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Thunderstorms rain, farmers suffer

गरज तड़क के साथ हुई बारिश, सहमें किसान

Sun, 26 Apr 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Thunderstorms rain, farmers suffer
Thunderstorms rain, farmers suffer
सोनभद्र। जिले में शनिवार को देर रात तेज गरज तड़क के साथ बारिश हुई। बेमौसम बारिश होने से गेहूं की फसल को लेकर किसान सहम गए। किसानों का कहना है कि बारिश होने से गेहूं की डांठ नम हो गई है। इससे गेहूं की कटाई और मड़ाई दो दिन नहीं हो सकेगी। उधर रात में थ्रेसरिंग करा रहे किसानों की गेहूं भींगने से काफी फजीहत हुई। लोढ़ी गांव में विद्युत तार पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित रहीं। दक्षिणांचल क्षेत्र में विद्युत खंभा क्षतिग्रस्त होने से कई गांवों की विद्युत आपूर्ति 18 घंटे से बाधित है। आंधी में कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिरने की भी सूचना हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पूरे दिन मौसम सामान्य रहा। रात नौ बजे के बाद मौसम बदलने लगा और ठंड हवा चलने लगी। इससे मौसम खुशनुमा हो गया था। लेकिन रात पौने ग्यारह बजे आसमान में तेज गरज तड़क के साथ बारिश होने लगी। करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे रात में गेहूं की मड़ाई करा रहे किसानों को काफी दिक्कत हुई। खलिहान में रखा गेहूं और भूसा भींग गया। रात मे तेज आंधी चलने से आम के फल भी झड़ गए। आंधी, बारिश की वजह से रात में ज्यादात्तर गांवों में विद्युत सप्लाई बाधित रहीं। विद्युत वितरण निगम राबट्र्सगंज के एसडीओ वीके सिंह के मुताबिक लोढ़ी गांव के पास विद्युत तार पर पेड़ गिरने की वजह से रात में कई गांवों की आपूर्ति बाधित रहीं। रविवार की सुबह मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल की गई। आंधी, पानी से रात मे कहीं और विद्युत आपूर्ति में दिक्कत नहीं आई।
विज्ञापन

दुद्धी: कस्बा व आसपास के क्षेत्र में शनिवार की रात 11 बजे तेज गरज चमक के साथ बारिश हुई। रविवार को 10 बजे के बाद आसमान से बादलों का छंटना शुरू हुआ। दोपहर तक मौसम का साफ नजारा दिखने लगा। बिरजू, रामफल और कुल्लू आदि किसानों का कहना है कि यदि इसी तरीके से बरसात होता रहा तो खेतों में खड़ी गेहूं की फसल खराब हो जाएगी। किसानों के मेहनत पर पानी फिर जाएगा। बता दें कि किसान इन दिनों गेहूं की कटाई व मड़ाई करने में लगे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed