फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three youths riding a car with wild animal meat arrested

वन्य जीव मांस के साथ कार सवार तीन युवक गिरफ्तार

Fri, 28 Jan 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three youths riding a car with wild animal meat arrested
सोनभद्र। शाहगंज कस्बे में बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को प्रतिबंधित वन्य जीव के मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर कार सवार युवकों को पकड़ा। पूछताछ करने के बाद पकड़े गए युवकों को पुलिस ने वन विभाग को सुपुर्द कर दिया। वन विभाग पकड़े गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने में जुट गई है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शाहगंज कस्बे में फोर्स के साथ थाना प्रभारी संजय कुमार पाल और चौकी प्रभारी केदारनाथ मौर्य वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी वक्त घोरावल की तरफ से एक कार पहुंची। पुलिस कर्मियों ने कार सवार युवकों को उतरने का इशारा किया तो वह भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार की तलाशी लेने पर उसमें से प्रतिबंधित वन्य जीव का करीब 11 किलोग्राम मांस मिला। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए राबर्ट्सगंज के इमीरिती कॉलोनी निवासी सुमित कुमार सिंह, नागनार हरैया गांव निवासी सर्वेश कुमार और रायपुर थाना क्षेत्र के पवनी गांव निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के ससवा जंगल में जंगली जानवर का शिकार कर मांस को लेकर घर जा रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों को पकड़े गए तीन युवकों को मांस और वाहन के साथ सुपुर्द कर दिया गया। उधर वन विभाग के अधिकारियों का कहना था कि मांस के साथ पकड़े गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed