{"_id":"664323376e992a37740eb7c8","slug":"three-young-man-died-road-accident-in-sonbhadra-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में बड़ा हादसा: टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में बड़ा हादसा: टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे घर
Tue, 14 May 2024 02:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 14 May 2024 02:09 PM IST
सार
Sonbhadra News: पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है। मृतक युवक के परिजनों से सम्पर्क कर घटना की सूचना दे दिया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव के पास मंगलवार को भीषण हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। तीनों एक बाइक पर सवार थे और शादी समारोह से घर लौट रहे थे। वहीं, हादसे के बाद भाग रहे टैंकर को चोपन में पुलिस ने पकड़कर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर ने उन्हें चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हाथीनाला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर दुद्धी सीएचसी भेज दिया। उनके घरवालों को सूचना दे दी गई है।म्योरपुर थाना क्षेत्र के आरंगपानी गांव निवासी सुलेन्द्र (24) पुत्र ज़िन्दलाल, राकेश कुमार (23) पुत्र सिंगारचन्द, रासपहरी निवासी इंद्र कुमार (25) पुत्र रामनारायण रिश्तेदार के घर से गुरमुरा बरात गए हुए थे। बरात के बाद सुबह करीब साढ़े 11 बजे घर के लिए एक ही बाइक पर तीनों लोग सवार होकर जा रहे थे।
विज्ञापन
हाथीनाला थाना से महज तीन किमी दूर मूर्धवा मार्ग पर पहुंचते ही सामने से आ रही टैंकर ने बाइक सवार युवकों को चपेट में ले लिया। तीनों युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हाथीनाला थानाध्यक्ष प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने घटना स्थल पर पहुंच कर सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।