फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three teachers found absent during inspection, notice issued

Sonebhadra News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले तीन शिक्षक, नोटिस

Tue, 30 Jul 2024 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Three teachers found absent during inspection, notice issued
एडी बेसिक शेषबाला वर्मा ने मंगलवार को घोरावल तहसील के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। कंपोजिट विद्यालय सरंगा में तीन अध्यापकों के अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

खजूरी प्राथमिक विद्यालय में भी अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की बात कही। एडी बेसिक ने कंपोजिट विद्यालय सरंगा, प्राथमिक विद्यालय बहोरिका, कंपोजिट विद्यालय फुलवारी, प्राथमिक विद्यालय छोटकापुर, प्राथमिक विद्यालय खजूरी, प्राथमिक विद्यालय ओड़हथा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ओड़हथा प्राथमिक विद्यालय पर सभी शिक्षकों के उपस्थित रहने, शिक्षण स्तर बेहतर होने, विद्यालय की सफाई व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था संतोषजनक मिली। छात्रों के पठन-पाठन पर भी संतोष व्यक्त किया। वहीं सरंगा प्राथमिक विद्यालय में तीन शिक्षकों अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए बीएसए को निर्देशित किया। खजुरी में मिड डे मील योजना में गड़बड़ी पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। एडी बेसिक के साथ बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, मंडलीय समन्वयक राकेश तिवारी, बीईओ अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed