{"_id":"67c992b132c401eea8066a75","slug":"three-students-riding-a-bike-were-injured-after-being-hit-by-a-truck-there-was-a-lot-of-screaming-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन परीक्षार्थी घायल, मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन परीक्षार्थी घायल, मची चीख पुकार
Thu, 06 Mar 2025 05:49 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 06 Mar 2025 05:49 PM IST
सार
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सलखन के पास हुए हादसे में इंटर की बोर्ड परीक्षा देने बाइक से पटवध जा रहे तीन परीक्षार्थी बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जब परिजनों को इसकी सूचना मिली तो चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए तैयार एंबुलेंस
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन थाना अंतर्गत सलखन रेलवे पुलिया के पास सड़क हादसे में बाइक सवार तीन परीक्षार्थी घायल हो गए। उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी चोपन में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
भभाइच निवासी अंगद (17), पइका पथरहा निवासी शुभम जायसवाल (19) और सेमिया घोरिया निवासी सूरज (17) इंटर के छात्र हैं। तीनों दूसरी पाली में बोर्ड परीक्षा देने के लिए बाइक से राजा बलदेवदास बिड़ला सोनघाटी इंटर काॅलेज पटवध जा रहे थे।
विज्ञापन
सलखन रेलवे पुलिया के पास सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार से जा रही ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार तीनों छात्र गंभीर रुप से घायल हो गए। तत्काल स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी चोपन पहुंचाया। इसमें शुभम और सूरज को गंभीर चोट के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन