फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three private ambulances running on the roads meeting

Sonebhadra News: मानक पूरा किए बिना सड़कों पर दौड़ रहीं तीन निजी एंबुलेंस सीज

Fri, 10 Nov 2023 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Three private ambulances running on the roads meeting
सोनभद्र। बिना मानक पूरा किए सड़कों पर दौड़ रहीं निजी एंबुलेंस पर स्वास्थ्य की नजरें टेढी हो गई हैं। शासन के निर्देश के बाद जिले में कार्रवाई शुरू हो गई है। शुक्रवार को पहले दिन तीन एंबुलेंस को सीज किया गया।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर सड़कों पर दौड़ रहीं निजी एंबुलेंस मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के नाम पर महज खानापूर्ति कर रहे हैं। नियमों को ताक पर रख संचालित अधिकांश एंबुलेंस में न तो जीवन रक्षक दवाओं की व्यवस्था है और न ही प्रशिक्षित स्टाफ की। इतना ही नहीं इनकी निगरानी का कोई खास इंतजाम न होने से कई एंबुलेंस सरकारी अस्पतालों से मरीजों को निजी अस्पतालों में ले जाने में भी सक्रिय हैं। अब शासन के निर्देश के बाद ऐसी एंबुलेंस को सीज किया जाएगा, जो स्वास्थ्य विभाग के पास पंजीकृत नहीं हैं। शुक्रवार को यातायात प्रभारी अमित सिंह ने जांच कर दो निजी अस्पतालों के कुल तीन एबुंलेंस को सील कर दिया, जबकि एक का चालान किया गया। इस संबंध में सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद जो एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग के पास पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें सीज किया जाएगा। कुछ की संदिग्ध गतिविधियां भी मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed