फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three pink booths will be set up in the district on Women's Day

महिला दिवस पर जिले में बनेंगे तीन पिंक बूथ

Thu, 04 Mar 2021 09:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Three pink booths will be set up in the district on Women's Day
सोनभद्र। महिला दिवस पर आठ मार्च को महिलाओं को कोरोना का टीकाकरण के लिए खास तौर पर पिंक बूथ बनाए जा रहे हैं। जिले में तीन जगहों पर पिंक बूथ बनाया जाएगा। इसमें अर्बन हेल्थ सेंटर राबर्ट्सगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही और जिला संयुक्त अस्पताल को पिंक बूथ बनाया जाएगा। इन प्रत्येक बूथों पर 120-120 महिलाओं को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन केंद्रों पर 45 से 60 वर्ष की महिलाओं और गंभीर रोग से पीड़ित महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर ने बताया कि जो महिलाएं गंभीर रोग से पीड़ित होंगी उन्हें टीकाकरण के लिए चिकित्सक का प्रमाण पत्र लाना जरूरी होगा। टीकाकरण के लिए महिलाओं को कोविन ऐप पर मोबाइल से पंजीकरण कराना होगा। ऐप पर पंजीकरण के लिए पहले मोबाइल पर ओटीपी आएगी। फिर एक मोबाइल से चार महिलाओं का पंजीकरण कराया जा सकेगा। इसके बाद टीकाकरण के लिए उन्हें पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक प्रमाण लाना होगा। उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं का किसी वजह से मोबाइल ऐप पर पंजीकरण नहीं हो पाएगा उनके लिए अलग से भी सुविधा मुहैया कराई जाएगी। ऐसी महिलाओं के लिए तीन सत्र स्थल (सेशन साइट) बनाए गए हैं। इसमें जिला अस्पताल लोढ़ी, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र राबर्ट्सगंज और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही शामिल हैं। यहां महिलाएं अपना आधार कार्ड आदि ले जाकर अपना पंजीकरण करा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed