{"_id":"61e703af8708b9043715ac2b","slug":"three-personnel-found-absent-in-the-inspection-of-additional-cmo-sonbhadra-news-vns634278567","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडिशनल सीएमओ के निरीक्षण में तीन कर्मी मिले गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडिशनल सीएमओ के निरीक्षण में तीन कर्मी मिले गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके वर्मा ने मंगलवार को सीएचसी बभनी का औचक निरीक्षण किया। यहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कर्मचारियों से बात की। निरीक्षण के दौरान बगैर किसी सूचना से गायब मिले तीन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र लिखा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पर मंगलवार को एडिशनल सीएमओ वर्मा ने दौरा किया। निरीक्षण में तीन कर्मचारी बगैर सूचना के अनुपस्थित मिले। बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट गुलाब चंद यादव 17 जनवरी से, स्टाफ नर्स विमलेश कुमारी एक जनवरी से और काउंसलर सारिका जायसवाल सात जनवरी से बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित चल रही हैं। लापरवाही पर उन्होंने सीएमओ को अवगत कराया। अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. बसंत ने चिकित्सकों की कमी के कारण बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं में बाधा उत्पन्न होने के बारे में भी अवगत कराया। एडिशनल सीएमओ ने सीएमओ से कर्मचारियों की तैनाती पर बात करने का आश्वासन दिया। कहा कि कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जाए। इस दौरान डॉ. हेमलता आदि मौजूद रहे।