फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   three people from sonebhadra found black fungus patient in delhi now team is searching for his family

दिल्ली में सोनभद्र के तीन लोग ब्लैक फंगस के शिकार , मरीजों के परिजनों को पता करने में जुटी टीम

Mon, 24 May 2021 11:08 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 May 2021 11:08 PM IST
सार

कोरोना के बाद नए खतरे के रूप में सामने आए ब्लैक फंगस ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भी दस्तक दे दी है। जिले के तीन लोगों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। हालांकि ये तीनों दिल्ली में रह रहे हैं। 

विज्ञापन
three people from sonebhadra found black fungus patient in delhi now team is searching for his family
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच पूर्वांचल में ब्लैक फंगस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वाराणसी और जौनपुर के बाद अब सोनभद्र जिले में ब्लैक फंगस का मामला सामने आया है।  इस बीमारी की चपेट में दिल्ली में रह रहे सोनभद्र के तीन लोगों के आने की सूचना है। सोमवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमें ब्लैक फंगस की चपेट में आने वाले व्यक्तियों के परिवार वालों का पता लगाने में जुटी हैं।

विज्ञापन


 सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को पता चला कि दिल्ली में रहने वाले सोनभद्र के तीन लोग ब्लैक फंगस की चपेट में आ चुके हैं। तीनों मरीजों के परिवार वालों के बारे में पता लगाने के लिए टीमों को लगा दिया गया है। सोमवार को पूरे दिन टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में ब्लैक फंगस की चपेट में आने वाले व्यक्तियों के बारे में पता लगाने में जुटी रही।
विज्ञापन


मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नेम सिंह ने कहा कि  दिल्ली में सोनभद्र के रहने वाले तीन व्यक्तियों को ब्लैक फंगस होने की जानकारी मिली है। तीनों मरीजों के परिवार वालों के बारे में पता लगाने के लिए आरआर टीमों को लगाया गया है। मरीजों के नाम मिले हैं, लेकिन उनके गांव एवं मोबाइल नंबर की जानकारी न होने से पता लगाने में दिक्कत हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू में 84 मामले

बीएचयू अस्पताल में जिस तरह से मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, उसको लेकर जांच, इलाज भर्ती सहित अन्य सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की जा रही है। अब कुल मरीजों की संख्या 84 हो गई है। इसमें तीन मरीजों का ऑपरेशन भी किया गया। कुल मिलाकर अब तक 12 मरीजों के ऑपरेशन हो चुके हैं। हालांकि ब्लैक फंगस के छह मरीजों की मौत भी हो चुकी है। बीएचयू अस्पताल के डिप्टी एमएस प्रोफेसर सौरभ सिंह ने बताया कि 24 घंटे ऑपरेशन सुविधा शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed