फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three inter-provincial thieves arrested in encounter

मुठभेड़ के बाद तीन अंतरप्रांतीय चोर गिरफ्तार

Thu, 16 Dec 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three inter-provincial thieves arrested in encounter
राबर्ट्सगंज में कोतवाली में घोरावल में चोरी की घटना का खुलासा करते सीओ प्रदीप सिंह चंदेल। - फोटो : SONBHADRA
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव के हड़हिया पहाड़ी के पास बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अंतरप्रांतीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी के रुपये, असलहे व एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। इन बदमाशों ने ही पिछले दिनों घोरावल कस्बे से बाइक की डिकी से दो लाख रुपये उड़ाए थे।
विज्ञापन

घोरावल सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि दस दिसंबर को अयूब अहमद निवासी खैराही थाना करमा घोरावल बाजार में किराना का सामान खरीदने गया था। उसकी बाइक की डिकी से दो लाख रुपये चोरों ने उड़ा दिए। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने एएसपी विनोद कुमार को घटना का पर्दाफाश कराने के लिए निर्देशित किया। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर हड़हिया पहाड़ी के पास फोर्स के साथ घोरावल कोतवाल देवतानंद सिंह, एसओजी प्रभारी साजिद सिद्दकी, सर्विलांस प्रभारी सरोजमा सिंह और स्वाट टीम प्रभारी अमित तिवारी ने बाइक सवार संदिग्ध तीन युवकों को रोका तो एक युवक फायरिंग कर दी। खुद का बचाव करते हुए पुलिस कर्मियों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए विशंभर ग्वाला पुत्र शर्मा ग्वाला, रूपचंद और पिंटू निवासीगण झांझी पाड़ा, फाटापुकूर, थाना राजगंज, जनपद जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल के पास से तीन देशी तमंचा, चार कारतूस, एक बाइक, 54000 रुपये, दो अदद टी आकार की डिकी खोलने की मास्टर चाभी, तीन अदद मोबाइल, सात प्री एक्टीवेटेड सीम कार्ड, एक अदद बैग बरामद हुआ है। अभियुक्तों ने बताया कि हम बैंक व उसके आसपास से जो लोग बैंक से पैसे निकालते हैं उनकी रेकी कर उनके गाड़ी की डिकी या जेब से रुपये निकालते हैं। अब तक भदोही, सोनभद्र, आजमगढ़, जौनपुर, प्रयागराज आदि जनपदों में ऐसी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

चोरी कर रुपये परिजनों के खाते में डाले
सोनभद्र। चोरी करने वाले गिरोह के पकड़े गए सदस्यों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को अहम जानकारी दी है। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि चोरों ने बताया कि घोरावल कस्बे से गाड़ी की डिकी से दो लाख रुपये में से करीब 1.44 लाख रुपये परिजनों के खाते में जमा कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त 29 अगस्त को हड़िया प्रयागराज से 29500 रुपये, 24 नवंबर को केराकत जौनपुर से 50000 रुपये, 25 नवंबर को मछलीशहर जौनपुर से 40000 रूपये, 26 नवंबर को ज्ञानपुर भदोही से 1 लाख रुपये, 04 दिसंबर को मड़ियाहूं जौनपुर से 1 लाख और 12 हजार रुपये कोरांव जनपद प्रयागराज से चोरी कर परिजनों को भेजा है। चोरों को पकड़ने में बालेंद्र यादव चौकी प्रभारी उम्भा, हरिशंकर यादव चौकी प्रभारी कस्बा घोरावल, हेड. कां. अतुल सिंह, चंद्रभान यादव, अरविंन्द सिंह, जगदीश मौर्या, अमर सिंह, आरक्षी हरिकेश यादव, रितेश पटेल का अहम योगदान रहा। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इस सराहनीय कार्य को करने वाले पुलिस टीम को उत्साहवर्धन के लिए 25000 रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed