फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three including woman died after being hit by truck

ट्रक की चपेट में आने से महिला समेत तीन की मौत

Sat, 03 Sep 2022 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Three including woman died after being hit by truck
चोपन। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर चोपन थाना क्षेत्र के चोरपनिया गांव के पास शुक्रवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने महिला और बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई है। घंटों तक शव सड़क पर पड़े रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को किनारे हटवाकर आवागमन बहाल कराया। शव के पास से मिले मोबाइल फोन बाइक के नंबर की मदद से काफी प्रयास के बाद मृतकों की शिनाख्त हो पाई। पुलिस को दी तहरीर में गढ़वा (झारखंड) जिले के पतिहारी विशुनपुर निवासी शंदार अंसारी ने बताया कि उसका भाई मजमुद्दीन अंसारी (25) और गांव का ही इश्ताक अंसारी (27) किसी काम से ओबरा आए थे। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। चोरपनिया के पास सड़क किनारे खड़ी महिला ने हाथ देकर रोक लिया। दोनों बाइक सवार महिला से बात कर रहे थे, इसी दौरान चोपन से रेणुकूट की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। महिला की शिनाख्त जुगैल थाना क्षेत्र के ललमरिया निवासी गुलाबी (28) पत्नी छोटूराम के रूप में हुई। हादसे के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर पास की पहाड़ी में टकरा गया। मौके पर ही ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। महिला और दोनों युवक का शव घंटों तक मौके पर ही पड़ा रहा। रात्रि गश्त का निरीक्षण करने पहुंचे गश्त प्रभारी संजय राय ने तीनों शव को सड़क से हटवाकर आवागमन चालू कराया। चोपन एसओ लक्ष्मण पर्वत, डाला चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से बरामद हुए मोबाइल फोन की मदद से पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस तहरीर के आधार केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर शनिवार की सुबह दो ट्रकों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक घायल हो गए। टक्कर के बाद एक ट्रक के बीच सड़क पलट जाने से मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। घंटों मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा। शनिवार की सुबह रेणुकूट से बीजपुर की ओर कोयला लेकर जा रही ट्रक की विपरीत दिशा से बालू लेकर आ रही ट्रक से टक्कर हो गई। आमने-सामने की भिड़ंत में ट्रक चालक पप्पू यादव और मनोज यादव जख्मी हुए। पुलिस की मदद से उन्हें हिंडालको अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद बालू लदी ट्रक के बीच सड़क पलट जाने से लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से लगभग 10 बजे ट्रकों को हटवाया, तब जाकर जाम खुल सका और यातायात बहाल हुआ। सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के शाहगंज कस्बे के पास शुक्रवार की रात अनियंत्रित एक बाइक खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे शाहगंज कस्बे के पास राबर्ट्सगंज की ओर से घोरावल की तरफ से जा रही एक बाइक पीछे से खड़े ट्रक में टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चंदौली जिले के चकरघट्टा निवासी संतोष पाल (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक सवार दो अन्य लोग भी चोटहिल हो गए। खून से लथपथ संतोष को छोड़कर उसके साथी चले गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष संजय पाल ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल संतोष ट्रॉमा सेंटर रेफर कर रहे थे, उसी समय उसकी मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed