फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three including a woman died in accidents...

हादसों में महिला समेत तीन की मौत...

Sat, 15 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three including a woman died in accidents...
शक्तिनगर। इलाके से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में शुक्रवार की देर शाम दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सभी घटनाएं चितरंगी थाना क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन

चितरंगी क्षेत्र के समीपस्थ कर्थुआ मुख्य मार्ग पर स्थित पिपरवान में शुक्रवार की देर शाम दो बाइक सवार टकरा गए। इस घटना में राजेंद्र बंसल 30 निवासी पोंड़ी नौगई थाना बैढ़न और चितरंगी थाना क्षेत्र के गीर छांदा निवासी आनंद जायसवाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दिनेश बंसल गंभीर रूप से घायल है। दूसरी घटना चितरंगी के आमाचुआ में हुई। आशा बसोर 40 पत्नी रामविशाले बसोर निवासी आमाचुआ सड़क किनारे स्थित हैंडपंप पर पानी लेने गई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दिया। परिजन घायल को उप स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। चितरंगी के प्रभारी निरीक्षक डीएन राज ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed