{"_id":"672926c117b706f0230cb0e5","slug":"three-girls-including-two-real-sisters-drowned-in-the-river-bodies-of-two-found-after-four-hours-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-120078-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दो सगी बहनों समेत तीन लड़कियां नदी में डूबीं, चार घंटे बाद दो का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दो सगी बहनों समेत तीन लड़कियां नदी में डूबीं, चार घंटे बाद दो का शव मिला
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के बर्दिया कंपार्ट नंबर चार के पास सोमवार की दोपहर में दो सगी बहनों समेत तीन लड़कियां रेणुका नदी में डूब गईं। नदी में नहाते समय गहरे पानी में जाने से यह हादसा हुआ।
उनके साथ मौजूद एक अन्य लड़की ने भागकर घरवालों को घटना की सूचना दी। देर शाम डूबी हुई दो लड़कियाें के शव बरामद हो गए थे। तीसरे की तलाश जारी थी।
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप बर्दिया कंपार्ट नंबर चार निवासी केदार की पुत्री सरिता (10), सुनीता (12), गांव की ही उषा (15) और काजल (9) के साथ रेणुका नदी के किनारे पशु चराने गई थीं।
दोपहर करीब एक बजे वहां चारों नदी में उतरकर नहाने लगीं। नदी में किनारे पानी कम था, लेकिन आगे की गहराई का अंदाजा न होने से वह नहाते हुए गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। सरिता, सुनीता और उषा आगे थीं।
विज्ञापन
उन्हें नदी में डूबते देख उनके पीछे रही काजल भागकर बाहर आई और घटना की सूचना घरवालों को दी। मौके पर ग्रामीण, चोपन पुलिस और ओबरा एसडीएम विवेक सिंह भी पहुंच गए। गोताखोरों व फायर ब्रिगेड के कर्मियों को नदी में उतारकर तलाश शुरू की गई।
शाम करीब पांच बजे पहले उषा और फिर सरिता का शव नदी से बाहर निकाला गया। सुनीता की तलाश में गोताखार लगे रहे। सीओ सदर संजीव कटियार ने बताया कि नहाने के दौरान तीन लड़कियां रेणुका नदी में डूब गई थीं। इनमें से दो का शव बरामद कर लिया गया है। तीसरे की तलाश की जा रही है।