{"_id":"6515be4fbf7c642838007418","slug":"three-dengue-suspects-found-again-in-renukoot-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-4045-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रेणुकूट में फिर मिले डेंगू के तीन संदिग्ध, सीएचसी में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रेणुकूट में फिर मिले डेंगू के तीन संदिग्ध, सीएचसी में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत रेणुकूट में लगातार डेंगू के मरीजों के बढ़ने का क्रम जारी है। बृहस्पतिवार को रेणुकूट के तीन रहवासी डेंगू संक्रमित मिले। प्रारंभिक जांच में उनमें डेंगू की पुष्टि होने पर उन्हें सीएचसी के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया। ब्लड सैंपल लेकर एलाइजा टेस्ट के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
बृहस्पतिवार को भर्ती किए गए मरीजों में रेणुकूट के मुर्धवा की मधु (35) पत्नी शैलेंद्र, आशा (30) पत्नी सूरज और लक्ष्मी (19) पुत्री रामनरेश की प्रारंभिक जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके पूर्व बुधवार को भी रेणुकूट के पांच मरीज डेंगू संदिग्ध मिले थे। उनके सैंपल भी जिला अस्पताल भेजे गए थे, लेकिन बृहस्पतिवार की शाम तक उनकी रिपोर्ट नहीं आ सकी थी। हालांकि उनका उपचार अभी भी सीएचसी में चल रहा है। रेणुकूट में लगातार डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार के मरीज मिल रहे हैं। नगरवासियों की मानें तो अभी तक मच्छररोधी दवा के छिड़काव या फॉगिंग का कार्य नहीं हो सका है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजन सिंह ने बताया कि आज एक मरीज की छुट्टी हुई है। डेंगू वार्ड में दस बेड पर मरीजों को भर्ती करने का इंतजाम है। ऐसे में वार्ड में मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है।