फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three arrested with stolen liquor laden vehicle

Sonebhadra News: चोरी हुए शराब लदे वाहन के साथ तीन गिरफ्तार

Wed, 19 Apr 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with stolen liquor laden vehicle
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के रौंप गांव स्थित पहाड़ी के पास सोमवार को घेराबंदी कर पुलिस ने चोरी हुई एक ट्रक शराब के साथ तीन लोगों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर एक के पास अवैध असलहा और कारतूस बरामद हुआ। डीसीएम में 531 पेटी शराब लदा था। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गत शुक्रवार की रात राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहिजन खुर्द गांव के पास स्थित देवेंद्र राय के शराब की गोदाम पर शराब लदी डीसीएम खड़ी थी। डीसीएम में कुल 554 पेटी अंग्रेजी शराब की पेटियां लदी थीं। इसे चोरों ने गायब कर दिया था। वाहन चालक धर्मराज की तहरीर पर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने एएसपी (मुख्यालय) कालू सिंह व सीओ सिटी राहुल पांडेय की अगुवाई में पुलिस की टीमें शराब से लदे वाहन की बरामदगी में लगाई गई थीं। सोमवार को दोपहर बाद रौंप पहाड़ी के समीप फोर्स के साथ कोतवाल मनोज सिंह और चुर्क चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने चोरी हुए शराब से लदी डीसीएम को तीन लोगों के साथ पकड़ लिया। चेकिंग करने पर वाहन में 531 शराब की पेटियां बरामद हुईं। कोतवाल ने बताया कि शराब के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के सहिजन खुर्द गांव निवासी इंद्रजीत, आशीष और नीरज कुमार पकड़े गए। इंद्रजीत के कब्जे से एक देसी तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया। चोरों को पकड़ने मेंं मुख्य आरक्षी सुरेंंद्र प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

----
इनसेट
पूर्व में भी दर्ज है मुकदमें
सोनभद्र। शराब से लदे वाहन को चोरी करने के आरोप में पकड़े गए दो आरोपियों के खिलाफ पूर्व मेंं भी मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाल ने बताया कि आरोपी इंद्रजीत के खिलाफ पहले भी चोरी समेत अन्य धाराओं में चार मुकदमे दर्ज है। वहीं नीरज के खिलाफ भी एक मुकदमा कायम है। उन्होंने कहा कि चोरों समेत अन्य घटनाओं को अंजाम देने वाले अन्य लोगों को भी चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed