फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three arrested including mother and son in robbery

हिंडाल्को के रिटायर्ड कर्मी से लूट में शामिल मां-बेटे समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 23 Aug 2021 07:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including mother and son in robbery
सोनभद्र। हिंडाल्को के रिटायर्ड कर्मचारी से पांच दिन पूर्व हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। घटना में शामिल मां-बेटे समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से लूट के 43 हजार रुपये बरामद किए हैं। इसी गिरोह ने चोरी की एक अन्य घटना को भी अंजाम दिया था। इस चोरी के करीब 25 हजार रुपये भी उनके पास से मिले हैं। पकड़े गए तीनों आरोपी बिहार के एक ही परिवार के सदस्य हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली परिसर में प्रेस कांफ्रेंस में एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के सिरपालपुर गांव निवासी कमला प्रसाद हिंडाल्को से सेवानिवृत्त हुए हैं। रोडवेज स्टैंड स्थित पीएनबी की शाखा से 18 अगस्त को 50 हजार रुपये निकालकर वह घर जा रहे थे। बैंक से थोड़ी दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे रुपये से भरा थैला लूट लिया और फरार हो गए। घटना के खुलासे के लिए सदर कोतवाली पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अंबेडकरनगर स्थित दंडइत माता मंदिर के पास घेरेबंदी कर दो बदमाशों और एक महिला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने लूट में संलिप्तता स्वीकारी। तीनों की पहचान रीना देवी, उसका पुत्र रोहन तिवारी निवासी छिपीटोला चौहट्टा और राहुल कुमार निवासी दिग्घीनाला थाना नगर हाजीपुर जिला वैशाली के रूप में हुई। उनके गिरोह में रीना का दूसरा पुत्र रचित और रिश्तेदार राजा तिवारी भी शामिल है। बताया कि रीना गैंग की सरगना है। उसी के इशारे पर वे वारदात को अंजाम देते हैं। लूट का माल भी उसे ले जाकर सौंपते हैं। बदमाशों के पास से लूट के 43 हजार रुपये और एक अन्य चोरी के 25 हजार रुपये, बाइक, चांदी के आभूषण बरामद हुए। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। उनके दो फरार साथियों की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन

बाइक पर महिला को साथ लेकर करते थे रेकी
पकड़े गए बदमाश बेहद शातिर किस्म के हैं। उनसे पूछताछ में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी। बदमाशों ने बताया कि वह पहले महिला रीना को साथ लेकर बाइक से घूमते थे। इस दौरान ही वह कोई ठिकाना या व्यक्ति को चिह्नित करते थे। महिला साथ होने के कारण किसी को उन पर शक नहीं होता था। पुलिस की चेकिंग के वक्त भी महिला साथ होने, हेलमेट और बाइक के कागजात सही होने से उन पर किसी को शक नहीं होता था। इसी का लाभ लेकर वे घटना को अंजाम देते थे। महिला घटनास्थल से थोड़ी दूर पर रहती थी। वारदात के बाद बदमाश उसे बाइक पर साथ लेकर भागते थे, ताकि साथ में महिला होने के कारण उन्हें भागने में भी आसानी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed