{"_id":"66f0687f2cdab146fa0465b4","slug":"three-arrested-including-exorcist-in-ghost-case-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-118320-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: भूतप्रेत के मामले में ओझा समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: भूतप्रेत के मामले में ओझा समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
कोन। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पीपरखाड के परसावां टोला में भूतप्रेत के चक्कर में विवाद होने तथा रुपये दिलाने के लिए धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने ओझा समेत तीन को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, रविकांत की 10 वर्षीय लड़की बीमार चल रही है। रविकांत उसे दिखाने देवास गया। ओझा ने पड़ोस के बुजुर्ग चचेरे चाचा बाबूलाल की ओर से भूत-प्रेत किए जाने की बात कही। इसके बाद
देवास से आते ही रविकांत व परिजनों ने बुजुर्ग बाबूलाल को जान से मारने की धमकी दी। इसके लिए बिरादरी की पंचायत में तय हुआ कि भूत बंधवाने के लिए ओझा का पूरा खर्च आरोपी बाबूलाल देंगे। बाबूलाल रुपये देने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद ओझा महंगू चेरो निवासी चेरवाडीह को बुलाकर पूछा गया तो उसने 23 हजार रुपये खर्च बताया।
विज्ञापन
बाबूलाल ने अपनी जमीन बंधक रखकर रुपये दिए। बाबूलाल के मुताबिक 15 हजार रुपये सामग्री में खर्च करा दिए गए। लेकिन लड़की ठीक नहीं हुई। जबकि ओझा का कहना था कि पूरा पैसा नहीं मिला है, इसलिए लड़की ठीक नहीं हुई। रविवार को पूरे रुपये देने के लिए रविकांत ने बाबूलाल को धमकी दी। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस रविकांत, उसके चाचा, ओझा महंगू चेरो व आरोपी बाबूलाल को गिरफ्तार कर कोन थाने ले आई। पूछताछ के बाद महंगू चेरो, रविकांत व उसके चाचा को जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि भूतप्रेत के अंधविश्वास में लोग विवाद कर रहे थे। बाबूलाल को रुपये के लिए धमकी दी जा रही थी। महंगू चेरो, रविकांत व उसके चाचा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।