फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three arrested for death in assault

मारपीट में मौत पर तीन गिरफ्तार

Wed, 21 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for death in assault
शक्तिनगर। अनपरा थाना क्षेत्र के कुलडोमरी के गुलालडीह टोले में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की मौत मामले में बुधवार को पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों का संबंधित धाराओं में चालान कोर्ट भेज दिया गया। कुलडोमरी गांव के गुलालीडीह टोले में दो पक्षों के बीच शुक्रवार को मारपीट हुई थी। इसमें घायल युवक की सोमवार को वाराणसी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक राजकुमार कनौजिया के चचरे भाई की तहरीर को आधार बनाते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हत्या में शामिल फरार चल रहे आरोपियों की तलाश कर रही थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को चौकी प्रभारी रेनूसागर वंशनारायण ने खजुरा प्राथमिक विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। अनपरा के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में शिव प्रसाद व राम प्रसाद सगे भाई हैं। तीसरा आरोपी जवाहर लाल को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कुलडोमरी गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed