फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Threats to blow up with bombs if 50 lakh rupees are not given

50 लाख रुपये न देने पर बम से मकान सहित सपरिवार उड़ाने की धमकी

Sun, 22 Aug 2021 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Threats to blow up with bombs if 50 lakh rupees are not given
सोनभद्र। नक्सल प्रभावित पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सफरीपुर गांव में शनिवार की सुबह सगे तीन भाइयों के मकानों पर कथित जालिम के नाम से धमकी भरा पत्र चस्पा किए जाने से हड़कंप मच गया है। पत्र में 50 लाख रुपये की मांग समेत बम से सपरिवार मकान उड़ाने की धमकी और लाल सलाम जिंदबाद लिखा है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल डॉ राजीव सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों से बातचीत कर जानकारी ली। पुलिस चस्पा पत्र को कब्जे में लेने के साथ ही छानबीन शुरू कर दी है।शनिवार की सुबह करीब सात बजे जब ग्रामीणों की नजर सगे भाई राम सिंह, लक्ष्मी सिंह, बलराम सिंह के घरों पर गई, तो घर के बाहरी दीवार पर लाल सलाम लिखा पत्र चस्पा देख हैरान रह गए। यह देख संबंधित परिवार के लोगों की तो नींद ही उड़ गई। एक गंभीर चस्पा पत्र में कथित जालिम की तरफ से लाल सलाम जिंदाबाद करते हुए लिखा गया है कि कि पूरे परिवार को मारकर बर्बाद कर दिया जाएगा। हम बहुत जेल काट कर आ गए, अब हमें थाना पुलिस को बम ब्लास्ट करने से कोई डर नहीं है।
विज्ञापन

एक सप्ताह के अंदर 50 लाख दो नहीं तो पूरे परिवार को बम से उड़ा देंगे। पत्र में महेंद्र प्रधान द्वारा रात को आकर गाली गलौज करने का भी जिक्र किया गया है। क्योंकि तीन-चार दिन पूर्व राम सिंह और उनके भाइयों से गांव के ही जालिम नामक व्यक्ति के परिवार से विवाद हुआ था। इस कारण पूरे गांव के लोग इसको लेकर सकते में आ गए। धमकी भरा चस्पा होने की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज अभिनव वर्मा दल बल के साथ गांव में पहुंच गए। कुछ ही देर बाद एएसपी नक्सल डॉ. राजीव कुमार सिंह भी सफरी पुर गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार और कथित जालिम के घरवालों से पूछताछ कर जरूरी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने पन्नूगंज पुलिस को शीघ्र खुलासे का निर्देश दिए गए। उधर अभिसूचना इकाई के लोग भी इसको लेकर सक्रिय हो गई है। उनके द्वारा भी गांव में जाकर जरूरी जानकारी एकत्रित की गई। समाचार दिए जाने तक पुलिस की छानबीन का क्रम जारी था। बता दें कि सफरीपुर गांव पूर्व में नक्सल प्रभावित रहा है। इस कारण दीवार पर चस्पा खत को लेकर सफीपुर गांव ही नहीं आसपास के गांव में भी लोगों की धड़कनें बढ़ गई हैं। हालांकि पुलिस ने शीघ्र घटना का का खुलासा करने का दावा कर रही है ।
वर्जन
सगे भाइयों के मकानों पर धमकी भरे पत्र चस्पा करने की जांच की जा रही है । शीघ्र ही सच्चाई का पता चल जाएगा ।
डॉ. राजीव सिंह अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र
--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed