{"_id":"62adda6b2c070d09780fe2b4","slug":"threatened-commissioner-in-sada-and-irrigation-department-office-sonbhadra-news-vns659501642","type":"story","status":"publish","title_hn":"साडा और सिंचाई विभाग कार्यालय में धमके कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साडा और सिंचाई विभाग कार्यालय में धमके कमिश्नर
विज्ञापन
साड़ा कार्यालय का अवलोकन करते मंडलयुक्त
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने शनिवार को साडा कार्यालय व सिंचाई विभाग के सिविल अनुरक्षण खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। अचानक कमिश्नर को देख अधिकारी और कर्मचारी सहम गए। आयुक्त ने मातहतों को साफ-सफाई आदि कराने का निर्देश दिया।
विंध्याचल मंडल आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र शनिवार की सुबह अचानक पिपरी स्थित सिंचाई विभाग के सिविल अनुरक्षण खंड कार्यालय में पहुंचे, जहां कार्यालय में सिर्फ दो लिपिक मौजूद मिले। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता और दो लिपिक पहुंच गए। आयुक्त ने अधिशासी अधिकारी से ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि हमारा खंड मात्र रिहंद कॉलोनी में अपने अधिकारियों व कर्मचारियों के आवासों के अनुरक्षण का कार्य और कॉलोनी में अवैध निर्माण की रोकथाम का कार्य देखता है। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के पिपरी खंड से होती है। अधिशासी अभियंता ने निगम मुख्यालय द्वारा निर्देशित पिपरी कॉलोनी में अवैध अतिक्रमण को खाली कराने के संबंध में बताया जिस पर उन्होंने शासन के निर्देशानुसार कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता आशीष कुमार सिंह, राजकुमार, वीरभान सिंह परिहार अनुपस्थित पाए गए। कमिश्नर के शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण कार्यालय में निरीक्षण के समय प्रभारी अवर अभियंता एसके शर्मा, प्रधान लिपिक हरि शंकर चौबे समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित मिले। कार्यालय में व्यवस्थित पत्रावलियों के निरीक्षण व परीक्षण के साथ संबंधित लिपिकों को मानचित्र, पत्रावलियों के निरीक्षण में परीक्षण के साथ संबंधित लिपिकों को मानचित्र, पत्रावली तथा अनाधिकृत निर्माण संबंधी पत्र विवरण अंकित करते हुए अलमारियों में व्यवस्थित ढंग से रखरखाव, स्टोर रूम की मरम्मत को ठीक कराते हुए पत्रावलियों के रखरखाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मुख्य मार्ग से साडा कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क की मरम्मत करने व गड्ढा मुक्त करने के लिए अधिशासी अधिकारी पिपरी को सूचित करने का निर्देश भी दिया।