फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Thousands of the Kanwaris prays in shiva's temple

हजारों कांवरियों ने बाबा के दरबार में टेका मत्था

Tue, 14 Aug 2018 12:03 AM IST
sonbhdra
sonbhdra Updated Tue, 14 Aug 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की पूजन-अर्चन करने करने के भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए श्रद्घालुओं ने बाबा की दरबार में मत्था टेका। गुप्तकाशी (शिवद्वार) में करीब 60 हजार कांवरियों ने उमा-माहेश्वर की प्रतिमा पर जलाभिषेक और लगभग 40 हजार श्रद्धालुओं ने पूजा किया। भीड़ नियंत्रित करने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

 
अलसुबह से ही राबर्ट्सगंज के सिविल लाइंस रोड पर स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर, दंडइत बाबा मंदिर परिसर में विराजमान बाबा भोलेनाथ के दरबार में भक्तों की भीड़ लगी रही। उधर रौप स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, बाबा भोलेनाथ मंदिर बरैला, कंडाकोट पहाड़ी पर विराजमान भोलेनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। मंदिरों के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन


घोरावल संवाददाता के अुनसार  रविवार की शाम से ही शिवद्वार मंदिर परिसर में कांवरिया पहुंचने लगे थे। रात करीब साढ़े दस बजे डीएम अमित कुमार सिंह, एसपी आरपी सिंह ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 सोमवार को तड़के साढ़े तीन बजे मुख्य पुजारी सुरेश गिरि ने भगवान शिव शंकर एवं माता भगवती की प्रतिमा के श्रृंगार, आरती के बाद मंदिर का कपाट खोला। इसके बाद कांवरियों ने मंदिर का परिक्रमा करने के साथ ही जलाभिषेक शुरू किया।


पूरे दिन श्रद्धालु पूजन-अर्चन करते रहे। रात भर कांवरिए बोल-बोल बम का जयकारा लगाते हुए बाबा भोलेनाथ के दरबार में जा रहे थे। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर और आसपास फोर्स के साथ एएसपी अरूण कुमार दीक्षित, एसडीएम राजकुमार, सीओ विवेकानंद तिवारी डटे रहे। धरसड़ा में पूर्व विधायक इं. रमेश चंद्र दूबे की ओर कांवरियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया था। अनपरा: क्षेत्र के कोहरोलीया गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में कांवरियों ने जलाभिषेक कर सुुख समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी रामचन्द्र गिरि मंत्रोचार के साथ श्रद्धालुओं से भगवान की शिव की पूजन-अर्चन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed