फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Thousands flew from the teacher's account on recharging the phone

फोन रिचार्ज करने पर शिक्षक के खाते से हजारों उड़े

Fri, 22 Jul 2022 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
Thousands flew from the teacher's account on recharging the phone
सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले शिक्षक ने अपना मोबाइल 10 रुपये से रिचार्ज किया। इसी दौरान उसके बैंक खाते से हजारों रुपये गायब हो गए। सदर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वादी राबर्ट्सगंज के न्यू कालोनी निवासी दिल मो. राजकीय इंटर कालेज चपकी में शिक्षक हैं। उनका कहना है कि 11 जुलाई को उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज आया कि आप का बीएसएनएल सिम कार्ड संबंधी दस्तावेज पेंडिंग है। 7846850192 पर तुरंत सम्पर्क करें अन्यथा 24 घंटे में आपका सिम ब्लाक कर दिया जाएगा। उन्होंने दिए गए नंबर पर तत्काल फोन किया तो फोन नहीं उठा। अगले दिन उसी नंबर से फोन आया और व्यक्ति ने कहा कि आप दस रुपये का रिचार्ज कर लीजिए आपका सिम एक्टिवेट हो जाएगा। उस व्यक्ति ने बीएसएनएल क्विक सपोर्ट नामक एक ऐप डाउनलोड कर इंस्टाल करने की हिदायत दी। एप डाउनलोड कर जब दस रुपये से रिचार्ज किया तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 10-10 हजार के तीन किस्तों में तीस हजार रिचार्ज के नाम ठगी कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि शिक्षक के मोबाइल पर जिस नंबर से कॉल आया था उसके खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed