फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Thousands blown from the account of ADM's Peshkar

साइबर अपराधियों ने एडीएम के पेशकार के खाते से उड़ाए हजारों

Mon, 11 Oct 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Thousands blown from the account of ADM's Peshkar
साइबर अपराधियों ने सोमवार को अपर जिलाधिकारी के पेशकार/स्टांप लिपिक अनंत राम के खाते से करीब 30 हजार रुपये उड़ा दिए। पेशकार के मोबाइल पर एटीएम कार्ड से तीन बार में रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो उन्हें जानकारी हुई जबकि एटीएम उन्हीं के पास था। पीड़ित ने घटना की जानकारी बैंक के प्रबंधक और पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के विकास नगर निवासी अनंत राम एडीएम के यहां पेशकार और स्टांप लिपिक के पद पर तैनात हैं। अनंत राम ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि उनका खाता एसबीआई शाखा राबर्ट्सगंज में है। रविवार को अपराह्न 2.38 से 2.44 बजे के बीच तीन बार में रुपये निकाले गए। रुपये निकालने का मैसेज आने के बाद उन्होंने बैंक में जाकर इसकी जानकारी तो सन्न रह गए। पेशकार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सत्यनारायण मिश्र का कहना है कि कर्मचारी के खाते से रुपये निकालने वालों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed