फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Thieves steal millions from a person's house

चोरों ने एक व्यक्ति के घर से की लाखों की चोरी

Sat, 20 Feb 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Thieves steal millions from a person's house
मधुपुर। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मधुपुर माइनर स्थित बस्ती में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर से 40 हजार नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिया। इस दौरान चोरों ने घर में सो रहे लोगों के कमरे के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगा दी। परिवार वालों को कुछ आहट हुई तो उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन दरवाजा बंद होने से वे बाहर नहीं निकल सके। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना के बाद रात में ही पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

मधुपुर माइनर निवासी राजेश कुमार प्रजापति रोज की भांति फ्लाईओवर के पास स्थित अपनी दुकान को बंद करने के बाद घर चले गए और खाना खाने के बाद पूरा परिवार आंगन से लगे दो कमरों में सो गया। रात में चोर मकान के सामने बने शौचालय के जरिए छत पर चढ़ गए और सीढ़ी के सहारे आंगन में उतरे। घर वाले जिस कमरे में सो रहे थे, चोरों ने बाहर से उनके दरवाजे को बंद कर दिया। राजेश ने बताया कि चोर कमरों में रखें बॉक्स, आलमारी आदि को तोड़कर 40 हजार रुपये नकद के साथ सोने की अंगूठी, मांग टीका, कान का फूल, सिकड़ी, चांदी का मीना, करधनी, दो पायल, दो कंगन, सिकड़ी, चाबी केस, जमीन के दस्तावेज, चेक बुक आदि कागजात लेकर पीछे के दरवाजे से भाग गए। घटना के आखिरी वक्त में कुछ आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुल गई थी। उन्होंने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन बाहर से बंद होने के कारण अंदर से ही शोर मचाते रहे। उनकी आवाज पड़ोसियों तक पहुंची तो लोग इकट्ठा हुए। पीड़ित परिवार ने रात में ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed