{"_id":"681a54ef337aa3478f0f7900","slug":"thief-in-hospital-patients-should-save-their-lives-or-pockets-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-127975-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अस्पताल में चोर... मरीज जान बचाएं या जेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अस्पताल में चोर... मरीज जान बचाएं या जेब
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चोरी, पाकेटमारी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इलाज कराने आने वाले मरीज और तीमारदार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बड़ा सवाल है कि वह सेहत का ख्याल रखें या सामान और रुपये की।
मंगलवार को बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव निवासी रामकिशुन (50) को सीने में दर्द की शिकायत थी। पांच हजार रुपये कर्ज लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे।
रामकिशुन अपनी पत्नी और एक अन्य महिला रिश्तेदार के साथ एक्सरे कक्ष के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, तभी एक युवक ने उनके जेब से रुपये निकाल लिए। वहीं एक अन्य व्यक्ति का मोबाइल भी चोरी हो गया।
विज्ञापन
रामकिशुन की पत्नी ने चोर को देखा भी, लेकिन आरोपी ने धक्का देकर खुद को छुड़ाया और अस्पताल के पिछले गेट से फरार हो गया। घटना के समय मौजूद सुरक्षा कर्मी और पुलिसकर्मी अनजान बने रहे।
पीड़ितों ने सुरक्षा कर्मचारियों और पुलिस चौकी में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस घटना के बाद पीड़ित के पास ना दवा के पैसे बचे, ना जांच कराने के। इसके पहले भी कई बार
अस्पताल परिसर में निजी सुरक्षा एजेंसी के कई सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, जिन्हें हर महीने लाखों रुपये का भुगतान किया जाता है। इसके अलावा अस्पताल परिसर में एक पुलिस चौकी है और होमगार्ड के जवान भी तैनात हैं।
आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र राय ने बताया कि कोतवाली में अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। कहा कि मामले में सतर्कता बरती जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।