Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Thick cracks in the walls, collapsed roof, yet the dilapidated building could not be demolished

Sonebhadra News: दीवारों में माेटी दरारें, ढह गई छत, फिर भी गिराए नहीं जा सके जर्जर भवन

Wed, 06 Aug 2025 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Thick cracks in the walls, collapsed roof, yet the dilapidated building could not be demolished
विंढमगंज क्षेत्र में जर्जर विद्यालय का भवन।  - फोटो : संवाद
सोनभद्र। राजस्थान के झालावाड़ में हुए हादसे के बाद माध्यमिक विद्यालयों की सुरक्षा ऑडिट में कई खामियां सामने आई हैं। चार विद्यालयाें के भवन जर्जर पाए गए हैं।
विज्ञापन

वर्षों पुराने इन भवनों की दीवारों में मोटी दरारें पड़ चुकी हैं। काई की मोटी परत जमी है। छत टपक रही है। खंडहर जैसा रूप लेने के बाद भी इन्हें न ढहाया गया और न जीर्णोद्धार कराया गया। इसी परिसर में कक्षाएं चलने से हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

जिले में 54 राजकीय, 10 सहायता प्राप्त और करीब 150 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय हैं। शासन के निर्देश पर सभी विद्यालयों में सेफ्टी ऑडिट कराई गई है। जांच के दौरान कई विद्यालयों के भवन जर्जर और बदहाल पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें दो राजकीय सहित चार विद्यालयों के भवन की हालत सबसे खराब है। इन भवनों को निष्प्रयोज्य घोषित किया जा चुका है, बावजूद अब तक गिराया नहीं जा सका है। उनके जीर्णोद्धार के लिए भी पहल नहीं हुई है।
परिसर में खड़े जर्जर भवन कभी भी खतरे का सबब बन सकते हैं। गौर फरमाने वाली बात है कि विभाग की ओर से पूर्व में इन भवनों को ठीक कराने के लिए पत्राचार के बाद मंजूरी भी मिली, लेकिन कार्यदाई संस्थाओं की देरी से अब तक उसे पूरा नहीं किया जा सका है।

ओबरा तापीय परियोजना के अंतर्गत स्थापित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के भवन का एक हिस्सा भी जर्जर है। कमरों के ऊपर लगी शीट क्षतिग्रस्त हो चुकी है। दीवारें भी टूट रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed