{"_id":"686ead47b16d87f4f80a2327","slug":"they-were-separated-on-the-elder-sons-birthday-but-the-husband-and-wife-were-united-on-the-younger-sons-birthday-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-131026-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बड़े बेटे के जन्मदिन पर हुए थे अलग, छोटे के बर्थडे पर एक हुए पति-पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बड़े बेटे के जन्मदिन पर हुए थे अलग, छोटे के बर्थडे पर एक हुए पति-पत्नी
विज्ञापन
रेणुसागर थाना अनपरा परिसर बुधवार को एक भावनात्मक पल का साक्षी बना। बड़े बेटे के जन्मदिन से सालभर से अलग रह रहे दंपती गुलशन आरा और मोहम्मद हदीस छोटे बेटे तौसीफ के 22वें जन्मदिन पर एक साथ रहने को राजी हुए।
अनपरा के वार्ड नंबर 20 निवासी गुलशन आरा ने बताया कि 18 जुलाई 2024 को पारिवारिक विवाद के चलते उनके बड़े बेटे मोहम्मद यावर ने उन्हें मायके छोड़ दिया था। इसके बाद से पति मोहम्मद हदीस (निवासी रेणुकूट, थाना पिपरी) से संपर्क पूरी तरह टूट गया था।
मामले में महिला हेड कांस्टेबल किरण यादव की पहल और अनपरा थाने की काउंसलिंग ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी बातचीत कराई। संवाद के दौरान लंबे समय से बिछड़े पति-पत्नी ने एक-दूसरे को समझते हुए साथ रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
संयोग यह रहा कि जिस दिन (18 जुलाई 2024) गुलशन आरा को परिवार से अलग किया गया था, वह उनके बड़े बेटे मोहम्मद यावर का जन्मदिन था और आज एक हुए तो छोटे बेटे तौसीफ का 22वां जन्मदिन था।
थाना परिसर में ही परिवार और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में तौसीफ का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा, कांस्टेबल राहुल, गांव के सम्मानित नागरिक रविंद्र प्रताप सिंह, वली अहमद सिद्दीकी, महफूज अली, गुलशन के नाना मोहम्मद दाऊद और भाई खुर्शीद आलम भी मौजूद रहे।