फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There will be a third eye on every work of the village government

गांव की सरकार के हर काम पर रहेगी तीसरी नजर

Sat, 12 Feb 2022 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
There will be a third eye on every work of the village government
सोनभद्र। गांव की सरकार के कामकाज पर अब तीसरी आंख भी निगरानी करेगी। इसके लिए पंचायतों को सीसीटीवी कैमरे से लैश किया जाएगा। ग्राम सचिवालय के रूप में तैयार हो रहे पंचायत भवनों के हर कोने में सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिसके माध्यम से वहां होने वाले कामकाज और गतिविधियों पर अधिकारी भी निगाह रखेंगे। इसकी मॉनिटरिंग विकास भवन में बैठे सीडीओ समेत अन्य अधिकारी करेंगे। यह कार्य ग्राम पंचायत निधि से होगा। इसके लिए निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से नक्सल प्रभावित सोनभद्र जिले के गांवों में विकास कार्य कराने के लिए पर्याप्त धन दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद नक्सल-दुरूह क्षेत्रों के अधिकांश गांवों में नाली, सड़क आदि के कार्यों का अभाव है। ग्राम सचिवालयों का निर्माण कराकर वहां पंचायत सहायक, सेक्रेट्री, रोजगार सेवक व प्रधान को उपस्थित होकर कामकाज निपटाने को कहा गया है। अधिकांश ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी, ग्राम पंचायत अधिकारी समेत अन्य ग्राम स्तरीय कर्मचारी मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। इस मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में बने या बनने वाले ग्राम सचिवालयों को सीसीटीवी कैमरे से लैश करने की तैयारी तेज कर दी गई है। तीसरी नजर में ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी, ग्राम पंचायत अधिकारी, पंचायत मित्र समेत अन्य कर्मचारी कार्य करेंगे। इसकी मॉनिटरिंग जिला मुख्यालय और ब्लॉकस्तर पर बैठे अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने सभी ग्राम प्रधान और सेक्रेटरियों को ग्राम सचिवालयों में सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर लगवाने का निर्देश दिया है। बता दें कि अब तक जिले के 629 ग्राम पंचायतों में से 594 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवाल बनकर तैयार है। शेष 34 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालयों का निर्माण कार्य कर चल रहा है। म्योरपुर विकास खंड में जमशीला में ग्राम पंचायत भवन के लिए जमीन नहीं होने के कारण अभी तक वहां नहीं बन पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत भवन पर कब्जा, फिर क्यों जमीन खोज रहे जिम्मेदार
सोनभद्र। जिले के सभी 629 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों बनाया जाना है। अधिकांश गंवों में बनकर तैयार हो गया है, शेष में कार्य चल रहा। कुछ ग्राम पंचायतों में पूर्व में बने पंचायत भवन में ग्रामीण कब्जा कर लिए हैं बानगी के तौर पर सदर ब्लॉक के कतवरिया ग्राम पंचायत की स्थिति को देखा जा सकता है। डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में ग्राम पंचायत भवनों पर कब्जा करने का मामला संज्ञान मेें नहीं आया है। अगर कोई पंचायत भवन या आसपास अवैध कब्जा किया होगा तो हटवाया जाएगा।

जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि जिले के सभी ग्राम पंचायतों में बने या बनने वाले ग्राम सचिवालयों को सीसीटीवी कैमरे और कंप्यूटर से लैश किया जाएगा। अब तक करीब 225 ग्राम सचिवालयों में सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर लग भी चुके है। शेष पंचायत भवनों में भी तत्काल लगवाया जाएगा, इसके लिए संबंधितों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed