{"_id":"60d769308ebc3e32ce7e752d","slug":"there-will-be-a-direct-contest-between-sp-and-apna-dal-s-candidate-sonbhadra-news-vns597114375","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा और अपना दल के बीच होगा सीधा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा और अपना दल के बीच होगा सीधा मुकाबला
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मुकाबला अब सीधे तौर पर सपा के जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय और अपना दल (एस)-भाजपा गठबंधन की प्रत्याशी राधिका पटेल के बीच रह गया है। सिर्फ इन्हीं दोनों दलों के प्रत्याशियों ने शनिवार को दो-दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। दोनों दलों के सभी प्रमुख नेता और जनप्रतिनिधि नामांकन के दौरान मौजूद रहे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
अनारक्षित श्रेणी में शामिल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा ने जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय को प्रत्याशी घोषित किया है। सपा प्रत्याशी जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय शनिवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पार्टी कार्यालय से निकल कर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद्र दुबे, सईद कुरैशी, पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव आदि मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट गेट से सिर्फ प्रत्याशी और प्रस्तावक को ही अंदर जाने की अनुमति मिली। सपा प्रत्याशी ने जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह को दो सेट में अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन के बाद सपा प्रत्याशी ने दावा किया कि उनके पास 25 सदस्यों का समर्थन है। वे हर हाल में चुनाव जीतेंगे। जिला पंचायत में इस बार भी अध्यक्ष सपा का ही होगा।
उधर, अपराह्न करीब सवा दो बजे अपना दल एस की उम्मीदवार राधिका पटेल कलेक्ट्रेट पहुंचीं। उनके साथ सांसद पकौड़ी लाल कोल, दुद्धी विधायक हरिराम चेरो, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जमुना प्रसाद सरोज, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, अरुण पटेल, अभिषेक चौबे, उदयनाथ मौर्य भी मौजूद रहे। अपना दल (एस) की प्रत्याशी राधिका ने भी दो सेट में नामांकन पत्र जमा किया। उन्होंने ने बहुमत से अधिक सदस्यों का समर्थन बताते हुए जीत का दावा किया। कहा कि अपना दल (एस) और भाजपा मिलकर चुनाव लड़ रही है। चुनाव में उनकी जीत पक्की है।
विज्ञापन
---
एकजुटता दिखाने की हुई कोशिश
अपना दल (एस)-भाजपा गठबंधन से उम्मीदवार के चयन को लेकर शुक्रवार को खूब रस्साकसी रही। अपना दल (एस) और भाजपा के लोग किसी भी एक नाम पर सहमत नहीं हो रहे थे। हर नेता अपने चहेते को टिकट दिलाने का दबाव बनाता रहा। दुद्धी विधायक हरिराम चेरो ने बैठक बीच में छोड़ दी थी तो भाजपा के पदाधिकारियों ने भी बाद में इससे किनारा कर लिया। करीब 11 घंटे के मंथन और मान-मनौवल के बाद अपना दल (एस) ने देर रात राधिका पटेल का नाम घोषित किया था। शनिवार को नामांकन के दौरान अलग-अलग खेमों का मनमुटाव साफ दिखा। भाजपा के कई नेता और टिकट के दावेदार नामांकन स्थल पर मौजूद नहीं थे। प्रत्याशी के साथ भी सिर्फ अपना दल से जुड़े लोग ही पहुंचे थे। इसे लेकर मनमुटाव की चर्चाएं शुरू हुई तो आननफानन भाजपा के लोग भी नामांकन स्थल पहुंच गए। प्रत्याशी के नामांकन स्थल से बाहर निकलने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, सदर विधायक भूपेश चौबे आदि ने उपस्थित होकर प्रत्याशी को शुभकामनाएं दी और एकजुटता दिखाने की पूरी कोशिश करते रहे।
---
सात ने खरीदा था पर्चा
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर नामांकन के लिए सात दावेेदारों ने पर्चा खरीदा था। इसमें जयप्रकाश पांडेय, राधिका पटेल के अलावा रितू पटेल, अरविंद सिंह, उत्तरा तिवारी, संगीता, कविता चेरो शामिल रहीं। चर्चा थी कि इनमें से भी कुछ दावेदार बागी बनकर नामांकन कर सकते हैं, लेकिन तीन बजे तक कोई भी तीसरा नामांकन करने नहीं पहुंचा।