फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There will be a blackout as soon as danger is seen mock drill will be done to deal with emergency situations

Sonbhadra News: खतरा दिखते ही हो जाएगा ब्लैक आउट, आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए होगी मॉक ड्रिल

Tue, 06 May 2025 10:50 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 06 May 2025 10:50 PM IST
सार

आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल होगी और खतरा दिखते ही ब्लैक आउट हो जाएगा। इसके मद्देनजर  अफसरों ने रुपरेखा तैयार कर ली है और सभी विभागों को अपनी कार्ययोजना पर गंभीरता से कार्य करने के लिए सतर्क किया जाएगा।

विज्ञापन
There will be a blackout as soon as danger is seen mock drill will be done to deal with emergency situations
अधिकारियों की मीटिंग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

युद्ध जैसी आपात स्थिति में बचाव के मद्देनजर बुधवार को जिले में व्यापक स्तर मॉक ड्रिल की जाएगी। इसमें लोगों को आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षात्मक उपायों के साथ विशेष संकेतकों को पहचानने के लिए जागरूक किया जाएगा। मंगलवार को पुलिस लाइन में बैठक कर इसकी रूपरेखा तैयार की गई। सभी विभागाें को अपनी कार्ययोजना पर गंभीरता से कार्य करने को सतर्क किया गया।

विज्ञापन


तैयारी बैठक में पुलिस-प्रशासन के अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन, नगर निकाय सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम बद्रीनाथ सिंह मॉक ड्रिल की तैयारियां सभी विभाग समय से कर लें। जिले के सभी प्रमुख स्थानों, विद्यालयों में मॉक ड्रिल कराया जाएगा।
विज्ञापन


लोगों को इस बात के लिए प्रशिक्षित किया जाए कि देश में युद्ध जैसे हालात उत्पन्न होने पर परिस्थितियों का सामना करने के लिए क्या-क्या तैयारियां होना आवश्यक है। मॉक ड्रिल सुबह 09 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा। मॉक ड्रिल का उद्देश्य वास्तविक आतंक नहीं बल्कि नागरिक जागरूकता और आपदा में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर जो आपदा से सम्बन्धित समिति बनाई गई है, उन समितियों की बैठक ग्राम पंचायत स्तर पर कर ली जाय। बताया कि हवाई हमले की दशा में सायरन बजाकर नागरिकों को सतर्क किया जाएगा। नगर के प्रमुख स्थानों पर मॉक सायरन सिस्टम का परीक्षण कर लिया जाय। स्कूलों, कॉलेजों व सार्वजनिक स्थानों पर नागरिकों को यह सिखाया जाय कि हवाई हमले की स्थिति में स्वयं को कैसे सुरक्षित रखें।

निर्धारित समय पर पूरे जिले की बिजली बंद की जाएगी, ताकि रात में दुश्मन को कोई लक्ष्य न दिखे। जिला मुख्यालय, थाना, अस्पताल और टेलीफोन एक्सचेंज आदि स्थानों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे। इस दौरान मीडिया प्लेटफार्म में किसी प्रकार से नकारात्मक खबरों का प्रसारण न किया जाय।


एसपी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि इन स्थानों की पहचान छिपाने के लिए नकली छावनियां बनाने, निकासी योजना, घनी बस्तियों से नागरिकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने पर मॉक ड्रिल में जोर रहेगा। इस मौके पर सीडीओ जागृति अवस्थी, एएसपी कालू सिंह, एडीएम सहदेव कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, सीआईएसएफ कमांडेंट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed