फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There is no control on diarrhea, cases started increasing again in Muther

Sonebhadra News: डायरिया पर लगाम नहीं, फिर मुठेर में बढ़ने लगे मामले

Sat, 07 Sep 2024 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
There is no control on diarrhea, cases started increasing again in Muther
सोनभद्र। जिले में डायरिया के बढ़ते मामलों पर अंकुश नहीं लग रहा। मुठेर गांव में फिर से तीन मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के साथ ही नगवांं, चतरा, चोपन, दुद्धी, कोन के विभिन्न गांवों में डायरिया के मामले आ रहे हैं। वहीं एक सप्ताह पूर्व सदर ब्लॉक के मुठेर गांव में डायरिया का मामला आया था। तब छह लोगों सुनैना, सविता, तेतरी, मुन्नीलाल, सोना, सुजीत को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं बाद में फिर मालती पत्नी शंंकर को भी भर्ती कराया गया था। तब स्वास्थ्य विभाग का दावा था कि गांव में टीमें काम कर रही है।
गांव में रोजाना डायरिया के नए मामले सामने आ रहे हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच गांव से शुक्रवार की दोपहर पांच वषीय श्रेयांश को भर्ती कराया गया है। तो वहीं शनिवार की सुबह भी मुठेर गांव निवासी दो मरीजों नीरज 26 और राजेश 30 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नीरज ने बताया कि गांव के हरिजन बस्ती में करीब 20 लोग उल्टी-दस्त से परेशान हैं। जो दवा दी जा रही है। उसका खास असर नहीं दिख रहा है। बताते चलें कि इससे पूर्व भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से डायरिया को लेकर विशेष तैयारी का दावा किया गया था। दावा था कि आशा वर्कर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर ओआरएस के पैकेट बाटेंगी। गांव से एक सप्ताह में अब तक जिला अस्पताल में दस से अधिक मरीज पहुंच चुके हैं। इनके पहुंचने का क्रम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ से जांच करने पहुंची टीम
जिले में डायरिया के मामलों पर शासन सख्त हैं। बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य निदेशालय से एक टीम जिले में पहुंची। जहां एक अस्पताल के साथ ही मुठेर गांव का दौरान किया। जहां मरीजों को मिल रही सुविधाओं सहित अन्य पर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। टीम के आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed