फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Then the demand for electricity came below 20 thousand MW

फिर 20 हजार मेगावाट से नीचे आई बिजली की मांग

Tue, 29 Mar 2022 05:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 05:21 PM IST
विज्ञापन
Then the demand for electricity came below 20 thousand MW
मौसम परिवर्तन के साथ ही प्रदेश में बिजली की मांग में उतार-चढ़ाव का क्रम निरंतर जारी है। एक सप्ताह के अंतराल में दूसरी बार बिजली की अधिकतम मांग एक बार फिर से मंगलवार सुबह 20 हजार मेगावाट से नीचे दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम मांग में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सूबे में बिजली की अधिकतम मांग 20 हजार मेगावाट पार कर गई थी मगर रात में सिहरन बढ़ने के कारण लोगों को एसी व कूलर आदि इलेक्ट्रानिक उपकरणों की आवश्यकता नहीं पड़ी। इससे अधिकतम मांग एक हजार मेगावाट लुढ़क कर 19454 मेगावाट पहुंच गई। हालांकि इस दौरान न्यूनतम मांग बढ़कर 13556 मेगावाट पहुंच गई। मंगलवार को दिन भर तपिश व उमस बरकरार रहने के कारण शाम को पांच बजे के पूर्व ही बिजली की मांग 16 हजार मेगावाट पार कर गई थी। इसे देखते हुए अनपरा व लैंको की सभी इकाइयों को लगातार फुल लोड पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed