{"_id":"6113d23a8ebc3efccf170a5c","slug":"theft-from-two-shops-in-one-night-by-breaking-the-cement-shed-sonbhadra-news-vns605474532","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट शेड तोड़कर एक रात में दो दुकान से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट शेड तोड़कर एक रात में दो दुकान से चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलैयाडीह ग्राम पंचायत में काली मंदिर तिराहे के पास मंगलवार की रात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान और मेडिकल स्टोर की दुकान का छत तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी बुधवार को सुबह दुकानदारों को हुई। तहरीर लेकर पुलिस मौका मुआयना करने के बाद कार्रवाई में जुट गई है।
सलैयाडीह ग्राम पंचायत के काली मंदिर के पास अवधेश मोबाइल शॉप के नाम से मोबाइल की दुकान है। वहीं बगल में मेडिकल स्टोर है। मोबाइल की दुकान में दुकान के ऊपर सीमेंट के शेड को तोड़कर करीब दो लाख रुपये मूल्य के मोबाइल व मेडिकल स्टोर से 15 सौ रुपये की चोरी हुई है। मोबाइल दुकान के मालिक अवधेश पुत्र ओंकारनाथ निवासी सलैयाडीह ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह मंगलवार की रात में दुकान बंद करके घर चला गया था। बुधवार को सुबह 10 बजे जब वह दुकान खोलने गया तो दुकान के ऊपर लगा सीमेंट का शेड व सिलिंग प्लाई टूटा मिला। वहीं दुकान से पांच एंड्राइड मोबाइल सेट, तीन पीस जिओ सेट, 30 पीस आइसोलेट कंपनी का मोबाइल व लगभग 15-20 ग्राहकों का रिपेयरिंग करने का मोबाइल के साथ-साथ मोबाइल बनाने के पार्ट्स लेकर चले गए। दुकानदार के मुताबिक करीब दो लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी हुई है। मोबाइल की दुकान से सटे मेडिकल स्टोर में भी चोरी हुई है।
मेडिकल स्टोर संचालक सुरेश कुमार जायसवाल ने बताया कि उनके दराज में रखा 1500 रुपये के साथ तीन डिब्बा हॉरलेक्स चोरी हुआ है। एक ही रात में दो दुकानों में चोरी की घटना से व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल हो गया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार सोनकर ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। मौके पर दरोगा संजय सिंह व गोपाल राय को ने मौका मुआयना किया। व्यापारियों ने चोरी का शीघ्र खुलासा किए जाने की मांग की।