फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Theft at a distance of 100 meters from the police station, breaking the lock and making away with cash and jewelery

Sonebhadra News: थाने से 100 मीटर की दूरी पर चोरी, ताला तोड़कर नकदी और आभूषण उड़ाए

Sat, 15 Jun 2024 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Theft at a distance of 100 meters from the police station, breaking the lock and making away with cash and jewelery
स्थानीय थाना क्षेत्र के औड़ी मोड़ पर एक घर में सुबह बंद कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। अनपरा थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर राकेश का मकान है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में राकेश कुमार ने बताया कि सुबह आठ बजे घर में ताला लगाकर मंदिर दर्शन के लिए गए हुए थे। मंदिर से जब वापस लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पीछे से जाकर देखा तो पीछे के दरवाजा पर बाहर से कुंडी लगी थी। दरवाजा खोलकर अंदर गए तो घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। बहू की आलमारी में रखे नकदी और सोने-चांदी के गहने नहीं थे। इस संबंध में अनपरा प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed