{"_id":"68320b65c5f97ad1a00ec7b9","slug":"the-youth-was-taken-to-the-forest-and-beaten-with-sticks-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-128817-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: युवक को जंगल में ले जाकर लाठी-डंडे से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: युवक को जंगल में ले जाकर लाठी-डंडे से पीटा
विज्ञापन
दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक पर शुक्रवार की रात कार सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। नधिरा के पास जंगल में ले जाकर उसे हॉकी, लाठी-डंडे से जमकर पीटा। अधमरा छोड़कर फरार हो गए।
घायल युवक को म्योरपुर सीएचसी से ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी उमेश (30) की बभनी थाना क्षेत्र के महुवरिया मोड़ पर दुकान है।
वह शुक्रवार की शाम दुकान बंद कर बाइक से घर आ रहा था। युवक के पिता रामधनी गुप्ता ने बताया कि नधिरा के पास पीछे से कार सवार बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मारी।
विज्ञापन
सड़क पर गिरे उमेश को जंगल में ले गए और वहां हॉकी व लाठी-डंडे से जमकर पीटा। उसे मृत समझ कर मौके से भाग गए। किसी तरह घटना की सूचना मिली तो घरवाले घटनास्थल पर पहुंचे। घायल युवक को म्योरपुर सीएचसी ले जाया गया।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। म्योरपुर एसओ हेमंत सिंह ने बताया कि घटना बभनी थाना क्षेत्र की है। इसकी जानकारी संबंधित थाने को दी गई है। वहीं बभनी एसओ कमलेश पाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।