फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The youth was in Noida, a case of theft and assault was registered in Sonbhadra

Sonebhadra News: नोयडा में था युवक, सोनभद्र में चोरी और मारपीट पर केस दर्ज

Sun, 31 Aug 2025 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
The youth was in Noida, a case of theft and assault was registered in Sonbhadra
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली पुलिस ने सबमर्सिबल चोरी के मामले में जिस युवक पर मुकदमा दर्ज किया है, उसने वीडियो जारी कर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। युवक के मुताबिक जब घटना बताई गई, उस दिन वह नोयडा में था। उसने इसका साक्ष्य भी प्रस्तुत किया है। अब पुलिस तथ्यों की छानबीन की बात कह रही है।
विज्ञापन

27 अगस्त को कम्हरिया निवासी संदीप ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। आरोप था कि उसका सबमर्सिबल पंप 25 अगस्त की रात गांव के गैंग लीडर देवेश, विक्की उर्फ जेठ ने तीसरी बार चोरी किया।
विज्ञापन

इससे क्षुब्ध होकर आरोपी 26 अगस्त की रात परिवार को जान से मारने की नीयत से कट्टा व लोहे का रॉड लेकर उसके घर में घुस गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था। अब आरोपी बनाए गए युवक विक्की ने वीडियो जारी कर फर्जी तरीके से फंसाने की बात कही है। बताया कि लंबे समय से वह नोएडा में है। 25 अगस्त की रात जब चोरी की घटना बताई जा रही है, तब वह नोयडा के इलाज करा रहा था। वहीं, 28 को वह अपनी युनिवर्सिटी में था। उसके विरुद्ध 2022 में भी फर्जी केस दर्ज हुआ था, तब युनिवर्सिटी की अटेंडेंस के आधार पर उसे क्लीन चिट मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed