फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The world's most dangerous snakes are found here

यहां मिलते हैं दुनिया के सबसे खतरनाक सांप

Tue, 02 Aug 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The world's most dangerous snakes are found here
राबर्ट्सगंज में नागपंचमी की पूर्व संध्या पर फन फैलाएं नागराज। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सावन शुक्ल की पंचमी पर मंगलवार को नागपंचमी पर नाग देव की पूजा का विधान है। कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए लोग नाम पंचमी पर विशेष अनुष्ठान करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नाग को दूध और लावा चढ़ाने की भी प्रथा है। इस दिन लोग नाग के दर्शन को भी शुभ मानते हैं। वैसे तो हर जगह सांप पाए जाते हैं, लेकिन सोनभद्र में सांपों की तीन ऐसी प्रजातियां पाई जाती हैं, जो खतरनाक हैं। इसमें से एक का जहर तो इतना खतरनाक है कि तत्काल उपचार न मिले तो बचना मुश्किल है।
विज्ञापन

दुनिया की दस सबसे जहरीली प्रजातियाें में से तीन सोनभद्र की पहाड़ियों और जंगलों में पाए जाते हैं। इन प्रजातियों में करैत, कोबरा और रसेल वाइपर शामिल हैं। 80 से 100 लोग हर साल इन सांपों के डसने से काल के गाल में जाते हैं। करैत और कोबरा के बारे में तो अक्सर सुनने को मिलता है, लेकिन रसेल वाइपर सिर्फ सोनभद्र में ही मिलता है। खासकर बभनी, म्योरपुर और राबर्ट्सगंज में बहुतायत में है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी ये कभी-कभी दिख जाते हैं।
विज्ञापन

कोबरा को ही कहा जाता है नाग
सबसे बड़े वन क्षेत्र वाले रेणुकूट वन प्रभाग के डीएफओ मनमोहन मिश्र बताते हैं कि दुनिया के तीन सबसे खतरनाक सांप सोनभद्र में मौजूद हैं। यहां करैत बहुतायत मिलते हैं। करैत की दो प्रजातियां जिले में हैं। दूसरे नंबर पर कोबरा भी यहां पाया जाता है। इसमें सिर पर एक टोपी, दो टोपी व बगैर टोपी वाले सांप मिलते हैं। कोबरा को ही नाग भी कहा जाता है। तीसरा है रसेल वाइपर। इन सांपों में इतना विष होता है कि काटने के एक घंटे बाद मौत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खून जमा देता है विष में मौजूद हीमोटॉक्सिन
रसेल वाइपर के जहर में हीमोटॉक्सिन होता है, जो खून को जमा देता है। इससे एक घंटे में ही मौत हो जाती है। अगर जहर कम हो जाए तो भी उस जगह घाव हो सकता है, जो आगे चलकर खतरनाक साबित हो सकता है। रसेल वाइपर के अलावा कोबरा और करैत भी बेहद खतरनाक हैं। इनका जहर न्यूरोटॉक्सिन होता है, जो इंसान के स्नायु तंत्र को शून्य कर देते हैं, जिससे उसकी मौत हो जाती है। इसमें कोबरा की खासियत ये होती है कि वो जिस जगह पर डसता है, वहां सूजन हो जाती है जबकि करैत जिस जगह पर डसता है, वहां देखने से पता भी नहीं चलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed