फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The work of putting gates on the Kanhar dam intensified

कनहर बांध पर फाटक लगाने का काम तेज

Thu, 30 Dec 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The work of putting gates on the Kanhar dam intensified
कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य बांध पर लगने वाले 16 अत्याधुनिक ऑटोमेटिक फाटक लगाने की कवायद शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को एक फाटक के लिए रखे जाने वाले चार गार्डर में से दो को चढ़ाया गया। शेष को चढ़ाने की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद उस पर स्लैब ढालने की कवायद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

इस बाबत खंड तीन के एक्सईएन विनोद कुमार ने बताया कि बांध के अंतिम छोर से गार्डर चढ़ाने का काम बुधवार से शुरू किया गया। बूंदाबांदी के बीच कार्य शुरू करने में कुछ व्यवधान आने के बावजूद उसका श्रीगणेश कराया जा चुका है। एक फाटक पर कुल चार गार्डर चढ़ाने के बाद स्लैब ढालने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसी तरह अन्य फाटकों पर अभियंताओं की पूरी टीम के मौजूदगी में इस कार्य को कार्यदाई संस्था की ओर से संपादित करना है। पूरे बांध पर 320 टन क्षमता की गार्डर रखी जानी है। एक गार्डर का वजन तकरीबन पांच टन है। मौके पर कार्यदाई संस्था के एजीएम, प्रोजेक्ट मैनेजर उदय भाष्कर रेड्डी, सत्यनारायण राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed