फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The women kept fast, worship

महिलाओं ने रखा व्रत, की पूजा

Fri, 23 Sep 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र Updated Fri, 23 Sep 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
The women kept fast, worship
राबर्ट्सगंज के रामजानकी मंदिर परिसर में जीवित्पुत्रिका पर्व पर पूजन करतीं महिलाएं।

विज्ञापन
जिले भर में अश्विन मास की अष्टमी तिथि शुक्रवार को पुत्र की दीर्घायु और मंगल कामना के लिए माताओं ने निर्जल और निराहार रहकर जीवित्पुत्रिका व्रत रखा। विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर इस दौरान आठ कहानियां सुनकर, सोहर, बधाई आदि मांगलिक गीत गाकर व्रत किया। नवमीं तिथि शनिवार को प्रसाद का वितरण होगा और पूड़ी-पकवान खाकर माताएं व्रत का पारण करेंगी।

राबर्ट्सगंज नगर स्थित विजयगढ़ वाटिका के सामने स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर पर जीवित्पुत्रिका व्रत कर रही रानी पटेल, मधुबाला, सीता पांडेय, सुमन चौबे आदि ने बताया कि यह व्रत निर्जल और निराहार रहकर पुत्र की दीर्घायु और मंगल कामना के लिए किया जाता है। इसमें फल-फूल, मिष्ठान, खिलौना, जिउतिया, पूड़ी-पकवान, वस्त्र आदि चढ़ाकर बैर, कुश और पलाश की डाली गाड़ कर विधि-विधान से सामूहिक रुप से पूजन-अर्चन का विधान है। कहा कि पूजन स्थल पर ही शाम को आठ कहानियां सुनने के बाद सोहर, बधाई आदि मांगलिक गीत गाकर व्रत पूर्ण किया गया। नवमी तिथि शनिवार को प्रसाद का वितरण होगा और व्रती माताएं पूड़ी-पकवान खाकर व्रत का पारण करेंगी। चोपनः सोन नदी के किनारे जीवित्पुत्रिका व्रत             करने वाली माताओं ने शुक्रवार की शाम को सामूहिक रूप से पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed