फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The water level of Rihand is increasing by six inches every day, the danger mark is 10 feet away

Sonebhadra News: रोज छह इंच बढ़ रहा रिहंद का जलस्तर, खतरे का निशान 10 फीट दूर

Wed, 23 Jul 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The water level of Rihand is increasing by six inches every day, the danger mark is 10 feet away
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हो रही झमाझम बारिश से मंगलवार को रिहंद का जलस्तर 859.9 फीट पर पहुंच गया।यह यह खतरे के निशान से मात्र 10 फीट ही कम है। प्रतिदिन करीब छह इंच (आधा फीट) पानी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

जलस्तर में वृद्धि की यही गति रही तो इस बार जुलाई माह के अंत में ही रिहंद का जलस्तर अधिकतम बिंदु को छू लेगा। जलस्तर को सामान्य बनाए रखने के लिए फाटक खोले जा सकते हैं।
विज्ञापन

26 जून को रिहंद का जलस्तर 843.8 फीट पर था, जो अगले ही दिन बढ़कर 845 फीट पर आ गया। इसके बाद लगातार बढ़त जारी है। पिछले 26 दिनों में 17 फीट रिहंद का जलस्तर बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर रिहंद के फाटक खुलतें हैं तो इसका सीधा असर बिहार राज्य पर पड़ेगा। प्रशासन भी इस पर नजर बनाए हुए है। इस बीच रिहंद की जलविद्युत इकाइयों से लगातार पूरी क्षमता से उत्पादन कराया जा रहा है।




पिछले साल सितंबर महीने में खोला गया था रिहंद का फाटक
पिछले साल अगस्त महीने की शुरूआत से रिहंद का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ था। 24 दिनों के अंदर 28.7 फीट की वृद्धि हुई थी। जिसके बाद रिहंद का जलस्तर सामान्य रखने के लिए बारी-बारी से रिहंद के फाटक खोले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed