फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The water crisis displeasure , performance

पानी संकट से नाराजगी, प्रदर्शन

Thu, 07 May 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Thu, 07 May 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
The water crisis displeasure , performance
पानी की समस्या को लेकर नगर पालिका कार्यालय पर गुरुवार की सुबह शुरू हुआ सपा कार्यकर्ताओं का धरना शाम को समाप्त हो गया। एसडीएम सदर राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन


 इससे पहले कार्यकर्ताओं ने शाम को नगर के मेन चौक पर प्रशासन को कोई सूचना दिए बगैर ही जाम लगा दिया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

इससे पूर्व धरना सभा में मुख्य अतिथि समाजवादी महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मंदाकिनी पांडेय ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष को नगर की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन


जनता पानी के लिए त्रस्त है और चेयरमैन महज टेंडर, ठेकेदारी और कमीशनबाजी में मस्त हैं। ऐसे चेयरमैन को जनता की सेवा न करने पर खुद इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि समाजवादी युवजन सभा की प्रदेश सचिव निधि पांडेय ने कहा कि जब तक नगर में पानी की समस्या का निस्तारण नहीं होता धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा।

नगर की जनता को पालिका प्रशासन किसी भी हाल में पानी उपलब्ध कराए। सपा के नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि नगर में पानी की समस्या है लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष सिर्फ कमीशनखोरी में मस्त हैं।


नगर में जनता को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। नगर पालिका प्रशासन मौन है। उन्हें जनता के दर्द से कोई मतलब नहीं है। नगर की पानी की समस्या जब तक हल नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन चलता रहेगा।

 धरने में सुरेश अग्रहरि, गुड्डू गुप्ता, राकेश कुमार, आशीष केशरी, दुर्गा, दुर्गावती, बाबी खां, आशा, जयप्रकाश, सतीशय  आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed