{"_id":"67f56f61f8313d5c060cf915","slug":"the-transformer-has-been-burnt-for-a-month-villagers-are-angry-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-126697-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: एक माह से जला है ट्रांसफाॅर्मर, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: एक माह से जला है ट्रांसफाॅर्मर, ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन
म्योरपुर विकास खंड अंतर्गत महुली ग्राम पंचायत के टोला जलजलिया में एक महीने से जला ट्रांसफाॅर्मर न बदलने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीण लालबहादुर, राजकिशोर, शंखलाल, रामलाल, हीरा सिंह, देवंती, रंगलाल, चंद्रिका, रामलल्लू, राजकुमार, कविता कुमारी आदि ने मंगलवार की सुबह ट्रांसफाॅर्मर बदलने के लिए बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने बताया कि टोले में 16 केवीए का लगा ट्रांसफाॅर्मर एक महीने से जला पड़ा है। टोल फ्री नंबर पर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अभी तक बदला नहीं गया। ग्रामीणों ने बताया कि इसी ट्रांसफॉर्मर से बस्ती के घरों में बिजली कनेक्शन दिया गया है जो अत्यधिक लोड के कारण बार बार जल जा रहा है।
आरोप है कि बिजली के अभाव में पेयजल संकट से लोग जूझ रहे हैं तो बच्चों की पढ़ाई लिखाई बाधित है। इस संबंध में एसडीओ म्योरपुर शिवम गुप्ता ने बताया कि अभी पिछले महीने ट्रांसफॉर्मर बदला गया था । उस पर अधिक लोड है। कोशिश की जा रही है कि जल्द बदल दिया जाय।