फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The temperature of the district dropped by four degrees in 24 hours

Sonebhadra News: 24 घंटे में जिले का तापमान चार डिग्री लुढ़का

Wed, 07 Feb 2024 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
The temperature of the district dropped by four degrees in 24 hours
सोनभद्र। जिले में चार फरवरी की रात हुई बारिश के बाद सुबह-शाम की गलन में इजाफा हुआ है। वहीं बारिश के बाद बीते 24 घंटे में तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को न्यूनतम पारा जहां 14 डिग्री सेल्सियस था, वहीं बुधवार को 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। वहीं बदलते मौसम में डॉक्टर अपनी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की हिदायत दी जा रही है। रविवार की रात में हुई बारिश के बाद सोमवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। मंगलवार को पूरे दिन आसमान में बीच सूर्यदेव लुकाछिपी का खेल खेलते रहे। इससे किसान चिंतित भी रहे। हालांकि बुधवार को मौसम साफ रहा। सुबह समय से धूप निकल गया था। सर्द हवा चलने से सुबह-शाम की गलन बढ़ गई है। किसानों का मानना है कि बीते दिनों हुई बारिश से किसानों को काफी फायदा हुआ। गेहूं सहित जिन फसलों की सिंचाई का किसान मन बना रहे थे, बारिश होने से उन फसलों की सिंचाई नहीं करनी पड़ी। यदि अब बारिश होती है तो गेहूं की फसल को छोड़कर अन्य फसलों को नुकसान हो सकता है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि बुधवार को न्यूनतम पारा 10.4 और अधिकतम पारा 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसके तुलना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह से बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed