{"_id":"62c1eab8b89e0463c451200b","slug":"the-team-will-come-for-inspection-today-for-the-state-university-sonbhadra-news-vns6621511156","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य विवि के लिए आज निरीक्षण पर आएगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य विवि के लिए आज निरीक्षण पर आएगी टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। विंध्याचल मंडल में राज्य विवि की स्थापना के लिए शासन ने समिति गठित कर दी है। चार जुलाई को समिति मंडल के तीनों जिलों से भेजे गए प्रस्तावों का अवलोकन करने पहुंचेगी। स्थलीय निरीक्षण के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन के बाद समिति रिपोर्ट शासन को देगी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर ही तय होगा कि विवि किस जिले में और कहां स्थापित होगा।
मंडल के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के मकसद से प्रदेश सरकार ने विंध्य मंडल में राज्य विवि की स्थापना निर्णय लिया है। इसके लिए पिछले दिनों उपयुक्त जगह का चयन कर कमिश्नर को प्रस्ताव भेजने का निर्दे श दिया गया था। ग्रामीण क्षेत्र में 50 एकड़ और शहरी क्षेत्र में 20-25 एकड़ जमीन की जरूरत बताई गई थी। कमिश्नर के निर्देश पर तीनों जिलों में जमीन चिह्नित किए थे। सोनभद्र में घोरावल तहसील क्षेत्र के परसौना के पास जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसके अलावा मिर्जापुर से दो और भदोही से एक जगह का प्रस्ताव कमिश्नर के माध्यम से शासन को प्रेषित किया गया था। विवि की स्थापना के लिए इनमें से सबसे उपयुक्त जगह के चयन के लिए शासन ने समिति गठित कर दी है। यह समिति चार जुलाई को निरीक्षण के लिए जिले में आएगी। विवि की स्थापना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल के बाद वह अपनी रिपोर्ट शासन को प्रेषित करेगी।