फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The status of the thermal project

तापीय परियोजना का हाल जाना

Sun, 15 Oct 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 15 Oct 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
The status of the thermal project
बैठक करते उत्पादन निगम निदेशक वीएस तिवारी।
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के निदेशक तकनीकी इं. वीएस तिवारी ने रविवार को ओबरा तापीय परियोजना का दौरा कर 200 मेगावाट की यूनिटों के जीर्णोद्धार कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य कर रही संस्था मेसर्स बीएचईएल तथा ओबरा तापीय परियोजना के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक कर गहन मंत्रणा किया। निदेशक तकनीकी का वीआईपी गेस्ट हाउस में उप्र राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ ओबरा के क्षेत्रीव सचिव इं.अदालत वर्मा के नेतृत्व में अभियंता संघ तथा संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने स्वागत किया तथा मांग पत्र सौंपकर सकारात्मक कार्यवाही की मांग की।  
विज्ञापन

वार्ता में निदेशक ने जरुरी कार्रवाई का भरोसा देते हुए बताया कि उत्पादन निगम में नए पदों के सृजन जल्द से जल्द कराने का प्रयास मुख्यालय स्तर से किया जा रहा है। ओबरा में सीबीएसई बोर्ड के जरिए संचालित इंटरमीडिएट स्कूल खोलवाने के संबंध में संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सीबीएसई स्कूल न होने से परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ साथ इस क्षेत्र के नागरिकों को अपने बच्चों को गैर जनपद में पढ़ने के लिए भेजना पड़ रहा है, जिसके कारण परियोजना कर्मियों एवं नागरिकों को आर्थिक एवं मानसिक समस्या हो रही है। इसके अलावा चिकित्सालय में भी डॉक्टरों की कमी समेत अन्य समस्याओं अवगत कराया। बैठक में तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं.एकेसिंह, महाप्रबंधक इं.डीके मिश्र, इं.बीएन सिंह, इ.आरपी मल्ल, इं.अलोक कुमार सिंह, इं.सन्नी गुप्ता, इ.संजय महतो आदि रहे।
विज्ञापन

इं संजय शुक्ला, ओबरा परियोजना चिकित्सालय की सीएमओ डा.सुनीता मिश्रा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed