सोनभद्र। विशेष सचिव एवं मिर्जापुर मंडल के नोडल जयशंकर दुबे ने शुक्रवार को जिले के कई गेहूं खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किए। इस दौरान उन्होंने सभी क्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरे की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के साथ ही सभी किसानों का समय से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विशेष सचिव ने साधन सहकारी समिति गया रतवल, बकौली, सिरसाई, घोरावल मंडी, घोरावल के पिपरवार स्थित क्रय केंद्र और रॉबर्ट्सगंज मंडी में संचालित गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान कराए जा रहे गेहूं तौल को देखा। उन्होंने जिले में संचालित सभी 70 केंद्रों पर बोरे की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। साथ ही डिप्टी आरएमओ अमित कुमार चौधरी को क्रय केंद्रों पर बोरे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि क्रय केंद्रों पर 1568 से अधिक किसानों से अब तक 97 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। निरीक्षण के दौरान संभागीय खाद्य नियंत्रक रंगबहादुर प्रसाद, संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी मिर्जापुर मंडल राजेश्वर प्रताप सिंह, एडीएम वित्त वागीश शुक्ला, एआर कोऑपरेटिव देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।