फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The smuggler was caught with heroin and jewelry after being laid siege

घेराबंदी कर तस्कर को हेरोइन और जेवरात के साथ दबोचा

Sat, 03 Sep 2022 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
The smuggler was caught with heroin and jewelry after being laid siege
शक्तिनगर पुलिस के हिरासत में तेल आपूर्ति में सेंधमारी के आरोपी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में शनिवार को घेराबंदी कर पुलिस ने एक हेरोइन तस्कर को धर दबोचा। तलाशी लेने पर तस्कर के कब्जे से नौ ग्राम हेरोइन, नशेड़ियों के लाखों रुपये का जेवरात और हेरोइन के की बिक्री का 33,380 रुपये बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में फोर्स के साथ पुलिस चौकी लोढ़ी के प्रभारी विनय सिंह ने एक हेरोइन तस्कर को धर दबोचा। सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए उरमौरा गांव निवासी हेरोइन तस्कर ओमप्रकाश यादव पुत्र स्व0 जगदीश प्रसाद यादव के कब्जे से नौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत 90 हजार रुपये है। ओमप्रकाश की तलाशी लेने पर हेरोइन की बिक्री के 33,380 रुपये, हेरोइन देकर नशेड़ियों से लिए गए 1 सोने की चेन, 2 सोने का लाकेट, 4 सोने के टप्स, 3 सोने के पेंच, 1 सोने का झुमका तथा 2 अदद चांदी का सिक्का (जिसकी कुल अनुमानित कीमत 02 लाख 30 हजार रुपये) बरामद हुआ है। आरोपी को पकड़ने में हेड कांस्टेबल शिव चंद्र पटेल, हरिओम यादव का अहम योगदान रहा। प्रभारी कोतवाल कृष्णानंद राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed